धार्मिक

राशिफल 28 दिसंबर: भगवान गणेश की कृपा से 5 राशियों के जीवन में होगा सुधार, मिट जाएंगे सारे कष्ट

आज हम आपको बुधवार 28 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं लेकिन उससे पहले अच्छी तरह सोच विचार करना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। काम से संबंधित बाधाएं दूर होंगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में फायदा होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन होने का योग बना हुआ हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको काम के सिलसिले में थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते बनते बिगड़ सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। युवाओं को करियर से जुड़ी हुई नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपके अंदर सफलता की ऊंचाइयों को छूने का जुनून है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको पुराने कामकाज में अच्छे परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। व्यापार में अच्छा नतीजा मिलने का योग हैं। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर अधिक परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके बेहतर रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। पिताजी की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी चतुराई से कुछ कामों को पूरा कर लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। घर परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। अचानक किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। फिजूलखर्ची कम होगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। बेरोजगारों को आज रोजगार मिलने के योग बने हुए हैं। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को शानदार लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने सामने वाली ने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी समस्या कम हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। व्यापारी वर्ग कर्ज लेने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा करना होगा अन्यथा आगे चलकर समस्या हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, जहां पर जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए।

Related Articles

Back to top button