समुद्र किनारें बेबी बंप के साथ घूमती दिखी अनुष्का शर्मा, विराट कोहली भावुक होकर बोले- एक..

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सबसे फेमस जोड़ियों में से एक है। जब 2017 में दोनों की शादी हुई थी तो ‘विरुष्का’ कई दिनों तक ट्रेंड होते रहे थे। इनकी शादी के बाद से ही फैंस को विराट के पापा और अनुष्का के मम्मी बनने का इंतजार था। ऐसे में उनका यह वेट भी ओवर होने जा रहा है। गौरतलब है कि अनुष्का ने दो हफ्ते पहले अपने प्रेगनेंट होने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।
जनवरी में मां बनने वाली है अनुष्का
अनुष्का ने बेबी बंप के साथ अपनी और विराट की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को साझा करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था – ‘हम जल्द तीन होने वाले हैं। नया मेहमान जनवरी 2021 में आने वाला है।’ अनुष्का के इस खुलासे के बाद फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था।
बेबी बंप के साथ बीच पर दिखी टहलते
प्रेगनेंट अनुष्का की तस्वीरें देखने के लिए फैंस बड़े बेताब हो रहे थे। इस बीच अनुष्का ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास फोटो साझा कर दी। इस फोटो में अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए समुद्र किनारे टहल रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान भी दिखाई देती है। अनुष्का ने पिंक रंग का टॉप पहना हुआ है और उनके बाल खुले हैं। वे बीच की ठंडी हवाओं के बीच अपने आने वाले बेबी को घुमा रही हैं।
अनुष्का ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘अपने अंदर किसी जिंदगी को पनपता हुआ महसूस करने से वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके कंट्रोल में नहीं है तो वास्तव में क्या है?‘
मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में
अनुष्का की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की जा रही है। फैंस अनुष्का को एक बार फिर बधाईयां दे रहे हैं। वहीं अनुष्का के हबी यानि विराट कोहली ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने अनुष्का की तस्वीर के नीचे लिखा ‘मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में..’
फैंस को अब बस ये जानना है कि जनवरी 2021 में विरुष्का को बेटा होता है या बेटी? वैसे सोशल मीडिया पर एक ज्योतिष ने भविष्यवाणी कर बताया कि इस कपल को बेटी होने के चांस अधिक है।