पार्टी में आई संगीता बिजलानी के लिए सलमान ने खोला कार का गेट, माथा भी चूमा, Video देख चकराए लोग

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान आज अपना 57वां का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान के बर्थडे के मौके पर फैंस के बीच एक गजब उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा इस खास मौके पर एक ग्रैंड पार्टी का भी आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। बता दे खुद शाहरुख खान भी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे, लेकिन इन सबके बीच में सलमान खान और संगीता बिजलानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा पर गुस्सा करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
सलमान ने संगीता पर लुटाया प्यार
दरअसल, सलमान खान के बर्थडे के मौके पर उनकी पुरानी दोस्त और ex-girlfriend संगीता बिजलानी भी आई थी। इस दौरान संगीता बिजलानी का लुक बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दिया। इस दौरान सलमान खान और संगीता को एक साथ देखकर हर कोई खुश हो गया तो वही सलमान खान ने भी संगीता को गले लगाते हुए उनका माथा चूमा।
इसके बाद संगीता बिजलानी अपनी गाड़ी में बैठने के लिए जाने लगती है, तभी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा गाड़ी का गेट खोलने की कोशिश करते, लेकिन अचानक सलमान खान आ जाते हैं और शेरा का हाथ पकड़कर उन्हें पीछे हटा देते हैं। इसके बाद सलमान खुद संगीता बिजलानी के लिए गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं और उन्हें बैठने के लिए कहते हैं। इस दौरान दोनों गाड़ी के अंदर भी एक दूसरे से गले लगते हैं।
View this post on Instagram
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दे सलमान खान वीडियो में अपने बॉडीगार्ड शेरा पर गुस्सा करते हुए भी नजर आए जो अंदाज फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। ऐसे में वायरल वीडियो होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को कहना है कि पार्टी में सलमान खान ने शराब पी रखी थी, वह नशे में धुत नजर आए। एक शख्स ने कहा कि, “ये क्या था भाई, सलमान ने शेरा को धक्का क्यों दिया”
सलमान और संगीता की होने वाली थी शादी
बता दे सलमान खान और संगीता बिजलानी ने एक समय पर काफी लंबे समय तक डेट किया है। दोनों शादी भी रचाने वाले थे। इतना ही नहीं बल्कि संगीता और सलमान की शादी के कार्ड छप चुके थे, लेकिन अचानक इन दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद सलमान खान आज भी कुंवारे हैं। एक रिपोर्ट की माने तो सलमान और संगीता करीब 10 साल तक रिश्ते में रहे थे।