बॉलीवुड

2022 में हुआ इन पॉपुलर जोड़ियों का अंत, शीशे की तरह टूटकर बिखर गया सच्चा प्यार

साल 2022 के खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल फिल्मी गलियारों में काफी उथल पुथल हुई। किसी की शादी हुई तो किसी का ब्रेकअप हुआ। आज हम आपको उन पॉपुलर जोड़ियों से मिलाने जा रहे हैं जिनका साल 2022 में ब्रेकअप हो गया। इनके अलग होते ही फैंस बड़े दुखी हुए। कभी ये एक दूसरे के प्यारे में पागल थे। लेकिन फिर इनकी राहें अलग हो गई।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ (Disha Patani and Tiger Shroff) बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत जोड़ियों में से एक थी। लेकिन इसी साल इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात नहीं की। बताया जा रहा है कि दिशा शादी का वादा चाहती थी जबकि टाइगर शादी के मूड में नहीं थे। ऐसे में दिशा ने टाइगर को जिंदगी से आउट कर दिया। अब वह अपने जिम ट्रेनर और मॉडल अलेक्जेंडर एलेक्स को डेट कर रही हैं।

राकेश बापट और शमिता शेट्टी

राकेश बापट और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty and Raqesh Bapat) की जोड़ी को बिग बॉस में देखा गया था। यहीं से दोनों के बीच प्यार का फूल खिला। फैंस दोनों की जोड़ी को लेकर बड़े उत्साहित हो गए। दोनों सुर्खियों में भी आने लगे। लेकिन शो के खत्म होने को बस एक ही महीने हुए कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। ऐसे में आरोप लगे कि दोनों ने बस शो में टीआरपी पाने को प्यार का झूठा खेल रचा।

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद (Divya Agarwal and Varun Sood) एक समय एक दूसरे के काफी करीब हुआ करते थे। लेकिन फिर इनकी इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप पोस्ट आई। इसे पढ़कर हर कोई दंग रह गया। किसी ने नहीं सोचा था कि इस क्यूट जोड़ी का ब्रेकअप होगा। हैरत की बात ये रही कि इस ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही दिव्या ने दूसरा बंदा खोज लिया। और तो और उस से सगाई भी कर ली।

मीशा लायर और ईशान सहगल

मीशा और ईशान (Meisha Iyer and Ieshaan Sehgal) की लव स्टोरी भी बिग बॉस की देन है। यहां एक हफ्ते के अंदर ही दोनों के बीच स्ट्रॉंग बॉन्ड दिखने लगा था। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। इनकी नजदीकियाँ इस कदर बढ़ गई थी कि सलमान को इन्हें वीकेंड का वार पर टोकना पड़ा था। हालांकि फिर शो खत्म होते ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।

अन्नाया पांडे और ईशान खट्टर

अन्नाया पांडे और ईशान खट्टर (Ananya Panday and Ishaan Khattar) भी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों खालीपीली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए। लेकिन इस फिल्म की तरह इनकी लव स्टोरी भी कुछ खास नहीं चल पाई। दोनों ने इसी साल ब्रेकअप कर लिया। अब दोनों साथ में कम ही नजर आते हैं। इनके ब्रेकअप से भी फैंस बड़े मायूस हुए थे।

Related Articles

Back to top button