बर्थडे पर सलमान को देखने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम, पुलिस ने बरसाए डंडे तो सलमान ने कहा-थैंक यू

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘दबंग’ स्टार कहे जाने वाले सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 57 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 27 दिसंबर को सुबह से ही सलमान खान के घर उनके चाहने वालों की भीड़ जमा हो गई थी। इसके अलावा एक्टर ने एक ग्रैंड पार्टी का भी आयोजन किया था जिसमें कई बॉलीवुड शामिल हुए थे। वही उनके घर के सामने फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए घंटों खड़े रहे। इतना ही नहीं बल्कि देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सलमान को देखने के लिए बेकाबू हुए फैंस
गौरतलब है कि, सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जब भी सलमान खान मुसीबत में होते तो उनके फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने खड़े होकर उनका साथ देते हैं।
View this post on Instagram
ऐसे में जब सलमान खान का बर्थडे होता है तो हर साल हजारों की संख्या में फैंस उन्हें विश करने के लिए उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में सलमान खान को बर्थडे विश करने के लिए फैंस आए हुए थे। घर के सामने उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी।
पुलिस करनी पड़ी लाठीचार्ज
वहीं सलमान जैसे ही अपने घर की बालकनी में फैंस से मिलने आए तो उन्हें देखते ही भीड़ में उत्साह मच गया और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान लोग बेकाबू होने लगे और एक दूसरे पर गिरते पड़ते सलमान खान को देखने लगे। ऐसे में लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिसके बाद फैंस इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान खान ने खुद इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए। साथ ही उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान ने अपने जन्मदिन के मौके पर ब्लू टीशर्ट और जींस पहनी हुई थी जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।
Thank u all …. pic.twitter.com/uDRZxMfFRd
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) December 27, 2022
सलमान खान की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए सलमान खान के वर्क फ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर-3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म टाइगर 3 में वह जानी-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। वही किसी का भाई किसी की जान में वह पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसे सितारों के साथ दिखाई देंगे।