सिर झुकाए खड़ा ये लड़का बॉलीवुड पर करता है राज, लड़कियों के बीच हैं इनकी गजब की दीवानगी, कौन?

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड दुनिया से जुड़ी सितारों की तस्वीरें वायरल होती रहती है। सेलेब्स कभी अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हैं तो कभी इनके बचपन की तस्वीरें चर्चा में आ जाती है। अब इसी बीच एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक लड़का सिर झुकाए हुए खड़ा नजर आ रहा है। बता दें, यह लड़का वर्तमान में बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा सुपरस्टार है। तो आइए जानते हैं कि वायरल तस्वीर में खड़ा यह लड़का कौन है?
इस वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि 4 लोग नजर आ रहे हैं जिसमें एक लड़का पेड़ के सहारे अपने बटुए में पैसे देखते हुए नजर आ रहा है। बता दे यह लड़का वर्तमान में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहा है और उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं बल्कि इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लड़कियों के बीच इनका बढ़ा क्रेज देखने को मिलता है। बॉलीवुड फिल्मों के फैंस अब तक इस लड़के को पहचान गए होंगे, लेकिन जो अभी तक नहीं पहचान पाए उनके लिए हम हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है यह लड़का?
दरअसल, इस वायरल तस्वीर में खड़ा यह लड़का कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का बादशाह, किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान है। जी हां.. वही शाहरुख खान जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है और आज यह बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।
बता दे शाहरुख खान की यह तस्वीर उन दिनों की है जब वह थिएटर किया करते थे। रिपोर्ट की मानें तो जब वह रफ क्रॉसिंग के मंचन के लिए कोलकाता जा रहे थे तभी उन्होंने स्टेशन पर खड़े होकर यह तस्वीर क्लिक करवाई थी। देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने शुरुआती दिनों में कितने सिंपल और सहज नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें अपनी इंस्पिरेशन भी बताया।
बता दे शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत हेमा मालिनी की फिल्म ‘दिल आशना है’ से की थी जिसमें वह दिव्या भारती के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने ‘दीवाना’ और ‘डर’ जैसी फिल्मों से सफलता हासिल की। वहीं फिल्म ‘बाजीगर’ में काम करने के बाद उनके करियर में चार चांद लग गए। फिर वह धीरे-धीरे रोमांटिक फिल्में करने लगे जिसके जरिए इंडस्ट्री के बड़े सितारे बनने में कामयाब रहे। अब आलम यह है कि शाहरुख खान को पूरी दुनिया जानती है।
बात की जाए शाहरुख खान के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं। बता दे यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आएंगी।