दिशा पाटनी की हॉट फोटो दिखा पोता बोला- इससे करूंगा शादी.. दादी का रिएक्शन देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। उनकी सुंदरता, फिटनेस और बोल्डनेस देख हर लड़का उन्हें डेट करने का सपना देखता है। कुछ तो मन ही मन दिशा से शादी करने के सपने भी सँजोते हैं। अब कोई हाई क्लास घर का लड़का या बड़ा सेलिब्रिटी दिशा से शादी करे तो समझ भी आता है। लेकिन क्या होगा जब एक गांव का मिडिल क्लास का लड़का दिशा जैसी हॉट लड़की से शादी करना चाहे? तब उसके घरवालों का रिएक्शन क्या होगा? चलिए देखते हैं।
दादी को शादी के लिए दिखाई दिशा पाटनी की फोटो
सोशल मीडिया पर इन दिनों दिशा पाटनी को लेकर एक मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पोता अपनी दादी को दिशा पाटनी की फोटो दिखाकर कहता है कि वह उनकी होने वाली बहू है। वह दादी से कहता है कि उसने शादी के लिए लड़की पसंद कर ली है। फिर वह दादी को दिशा की बॉडीसूट में फोटो दिखाता है। हालांकि दिशा की कम कपड़ों वाली फोटो देखकर दादी गुस्सा हो जाती है।
दिशा जैसी लड़की को बहू बनाने की बात सुनकर दादी खूब खरी खोटी सुनाने लगी। लेकिन पोता भी दादी के मजे लेने लगा। बोला टॉप की मॉडल एक्ट्रेस है। खूब पैसा कमाती है। लेकिन दादी को पैसों में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्हें संस्कारी बहू चाहिए थी। दादी और पोते का यह मजेदार वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां तक की एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने भी इस वीडियो पर कमेन्ट कर हाहा लिखा है। वहीं दूसरे लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
दादी का रिएक्शन देख लोटपोट हुए लोग
एक यूजर ने लिखा “शुक्र है दादी ने सिर्फ गालियां दी। कुटाई नहीं की।” दूसरे यूजर ने कहा “अच्छा हुआ दादी को फोटो दिखाई। दादा को दिखाता तो हड्डी पसली एक कर देते।” एक शख्स कहने लगा “ये बड़ा ही क्यूट वीडियो है। दादी का रिएक्शन देख मेरी हंसी नहीं रुक रही।” एक और शख्स कहने लगा “अच्छा आइडिया है। मैं भी अपनी दादी के साथ ऐसा मजाक करूंगा।”
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
दिशा पाटनी की बात करें तो उनका टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हो चुका है। वह इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex) है। वह एक जिम ट्रेनर और मॉडल है। बताया जा रहा है कि टाइगर से ब्रेकअप की वजह उनका शादी से इनकार करना है। जबकि दिशा सेटल होना चाहती थी। हालांकि इसे लेकर दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।