बॉलीवुड

श्रीराम नेने की इस खूबी पर फिदा हो गई थीं माधुरी दीक्षित, बेहद दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

माधुरी दीक्षित ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। आज भी दर्शक इन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर रहते हैं। माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जिसे लोग देखना बेहद पसंद करते हैं। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने फिल्मों में कई हीरो से इश्क लड़ाया है लेकिन असल जिंदगी में यह सर्जन को दिल दे बैठीं।

माधुरी दीक्षित अपने समय की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। माधुरी दीक्षित ने पेशे से डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से अचानक से विवाह करके अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया था। जिस समय माधुरी दीक्षित ने शादी करने का फैसला लिया, उस समय के दौरान बॉलीवुड में यह शीर्ष पर थीं। फैंस के बीच माधुरी दीक्षित जितनी चर्चित और लोकप्रिय हैं उनके पति श्रीराम नेने भी कुछ कम नहीं हैं।

आपको बता दें कि श्रीराम माधव नेने का आज जन्मदिन है। ऐसे में श्रीराम नेने की मुलाकात माधुरी दीक्षित से कब हुई थी और इन दोनों की मुलाकात शादी तक कैसे पहुंची थी? आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की डॉक्टर नेने से मुलाकात और शादी के बाद तक का सफर बेहद रोचक है। आपको बता दें कि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की श्रीराम नेने से पहली मुलाकात साल 1999 में हुई थी। माधुरी दीक्षित ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। माधुरी दीक्षित ने कहा था कि “मैं श्रीराम की जिस खूबी पर फिदा हुई थी, वह यह थी कि उन्हें एक्ट्रेस माधुरी नहीं, सिर्फ माधुरी से प्यार हुआ था।”

माधुरी दीक्षित ने आगे यह बताया कि “उन्हें तो यह पता भी नहीं था कि मैं इंडिया में कितनी पॉपुलर हूं। पहली मुलाकात में उन्होंने मुझे एक सिंपल लड़की की तरह ही ट्रीट किया।” माधुरी ने आगे बताया कि उन्होंने जिस जुनून के साथ अपने प्रोफेशन और अपने मरीजों के बारे में बातें साझा की थीं। वह मेरे दिल को छू गईं।

माधुरी दीक्षित ने बताया कि जब हमारी पहली मुलाकात हुई थी तब उसके बाद हम दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था। उस समय के दौरान डॉक्टर नेने अमेरिका में रहते थे और माधुरी दीक्षित भारत में रहती थीं। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रहा था। धीरे-धीरे इन दोनों ने एक दूसरे की खूबियों को समझने की कोशिश की। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की पसंद भी अलग अलग थी। माधुरी दीक्षित ने बताया कि पहली डेट पर श्रीराम नेने मुझे माउंटेन बाइकिंग पर ले गए थे। यह मेरे लिए एक अलग अनुभव था।

माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद और एक-दूजे को बखूबी समझने के बाद, साल 1999 में शादी कर ली। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने माता पिता बन चुके हैं। अब दोनों के दो बेटे हैं, जिनका नाम एरिन और रयान है।

वैसे माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की जोड़ी को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। डॉक्टर नेने ने माधुरी के सपनों को अपना ख्वाब बनाया और माधुरी के करियर को लेकर वह इंडिया शिफ्ट हो गए। अक्सर बॉलीवुड पार्टी और कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने दिखाई देते रहते हैं।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित और नेने ने साल 2019 में अपना एक यूट्यूब चैनल लांच किया था, जिसमें यह दोनों हेल्थ टिप्स देते हुए नजर आते हैं। अगर हम वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड फिल्म कलंक और टोटल धमाल में काम किया। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने “डांस दीवाने” में जज के रूप दिखीं।

बताते चलें कि उस समय की खबरों के अनुसार, फिल्म “साजन” से माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। इस फिल्म में काम करते-करते माधुरी दीक्षित और संजय दत्त असल जिंदगी में भी एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन उसी समय के दौरान संजय दत्त आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार हो गए और उनको 16 महीने की जेल हो गई थी। इसी बीच सुपरहिट फिल्म “खलनायक” रिलीज हुई लेकिन इन दोनों का रिश्ता टूट गया था।

Related Articles

Back to top button