धार्मिक

राशिफल 29 दिसंबर: आज 3 राशि वालों की किस्मत में गजब का होगा सुधार, भगवान विष्णु रहेंगे मेहरबान

आज हम आपको गुरुवार 29 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 29 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आप किसी पारिवारिक के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत खास रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपकी किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। भाई बहनों की तरफ से पूरी मदद मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। समाज में आप की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक कार्य करने चाहिए। यदि आप पारिवारिक स्तर पर समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो वह आज हल हो सकते हैं। धार्मिक होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। संतान का सहयोग मिलेगा। अपनी खुशी को बिल्कुल घटने मत दीजिए। आपकी हर परेशानी जल्द से जल्द खत्म हो जाएगी। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहेंगे, पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आपका समय भी आपके साथ बना रहेगा। कठिन काम भी आसानी से पूरे होने की संभावना बनी हुई है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी में जल्दीबाजी मत कीजिए। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आप अपनी चतुराई से हर काम को सफल करेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। शांत रहते हुए आज कार्य पर फोकस करें। हड्डियों से संबंधित समस्याओं को लेकर सचेत रहना होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने कामकाज में सफलता जरुर प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको दूसरों की समस्याओं का समाधान करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुपात में लाभ जरूर प्राप्त होगा। निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ नजर आ रहा है, जिनसे भविष्य में लाभ होने की उम्मीद है। जरूरतों के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी भी तरह के बहस में पड़ने से बचना होगा, क्योंकि चीजें प्रतिकूल होंगी। आज आपका बहुत सारा पैसा बर्बाद होने की संभावना बनी हुई है इसलिए बेकार के खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। किसी प्रोफेशन में आगे बढ़ने की कोशिश कीजिए। अगर माताजी की सेहत ठीक नहीं है, तो उन्हें किसी विशेषज्ञ के पास ले जाना चाहिए। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा आपका मुनाफा कम हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। दूसरों के साथ बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। मनोरंजन के कामों में अधिक पैसा खर्च होगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए विचार करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा। कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। परिवार को पूरा समय दे पाएंगे। मन में सुकून और संतोष दोनों का भाव बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उनकी मेहनत रंग लाएगी। स्वादिष्ट भोजन मिलने की उम्मीद है। अतिथि आगमन से भी मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किसी कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ज्यादा भागदौड़ भरा रहेगा। जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। अचानक कोई जरूरी काम आसानी से और समय पर पूरा हो सकता है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

Related Articles

Back to top button