धार्मिक

1 जनवरी 2023 को बन रहा शिव–सिद्ध योग, इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, हर दुख होगा खात्म

साल 2023 तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। दरअसल 1 जनवरी 2023 को दो बेहद शुभ और प्रभावशाली योग बन रहे हैं। इसमें पहला योग सिद्ध योग है। इसे सर्वार्थ सिद्ध योग भी कहा जाता है। इस योग में कोई भी नया कार्य करना काफी लाभकारी रहता है। इस दिन विवाह और धार्मिक अनुष्ठान या कोई भी मांगलिक कार्य करने से अत्यधिक लाभ मिलता है।

1 जनवरी को ही शिव योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भी एक शुभ और वरदान देने वाला योग होता है। इस युग में आपके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती हैं। इसलिए इस दिन भोलेनाथ का नाम लेकर कोई भी नया काम शुरू करने से उसमें सफलता मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि यह दोनों योग किन–किन राशियों के लिए लाभकारी रहेंगे।

मेष राशि

साल 2023 मेष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा। नए साल में किस्मत इनका भरपूर साथ देगी। भाग्य के दम पर इनके सारे काम बिना किसी मेहनत के हो जाएंगे। इसके अलावा पूरे साल धन की भी कोई कमी नहीं रहेगी। पैसा खुद इनके पास चलकर आएगा। नौकरी में इन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए मकान और नए वाहन के योग बन सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। विवाह के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि

1 जनवरी 2023 से वृषभ राशि के जातकों की किस्मत पलट जाएगी। इनके सभी दुख धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। सेहत को लेकर चिंताएं समाप्त होगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। घर में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल रहेगा। सैलरी में वृद्धि होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए 2023 का पहला महीना काफी उत्तम रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से आप दूर रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। शत्रु आपके सामने घुटने टेकने को मजबूर हो जाएगा।

मकर राशि

नया साल मकर राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी रहेगा। आपके घर धन और अन्न की कोई कमी नहीं रहेगी। महालक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। पति पत्नी के बीच रिश्ते मधुर रहेंगे। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका हर पल साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह बिना किसी बाधा के संपन्न होगा। पुराने अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। उधार का पैसा वापस मिल जाएगा। फालतू के खर्चों में कमी आएगी। कुंवारे लोगों को शादी का नया रिश्ता मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

Related Articles

Back to top button