सबसे मुश्किल पहेली: तस्वीर में छिपा है iPad, सिर्फ जीनियस ही खोज पाएंगे, आप में है दम?

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी आंखो का भ्रम पैदा करने वाली तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस तरह की तस्वीरें आपके दिमाग का असली टेस्ट लेती हैं। ऐसी तस्वीरों में आपको एक इमेज दिखाई जाती है। फिर इसमें किसी जानवर या ऑब्जेक्ट को खोजने के लिए कहा जाता है। हालांकि यह खोजना इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए तेज दिमाग और पैनी नजर की जरूरत होती है।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली पहेलियां आपका दिमाग तेज करने में मदद करती है। इन्हें सुलझा कर आप अपने माइंड को और अधिक शार्प कर सकते हैं। इसे आप एक तरह से दिमागी व्यायाम भी कह सकते हैं। जैसे हम जिम में कसरत कर अपनी बॉडी बनाते हैं। ठीक वैसे ही इन ऑप्टिकल इल्यूजन वाली पहेलियों को हल कर अपने दिमाग को और भी ज्यादा इंटेलिजेंट बना सकते हैं। तो चलिए देखते हैं आपके अंदर आखिर कितना दिमाग है।
तस्वीर में छिपा है iPad, आपको दिखा?
दिमाग का दही हो जाना। यह कहावत आपने जरूर सुनी होगी। इस तस्वीर को देखकर आपके दिमाग के साथ भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। यह आपको देखने में एक साधारण सी कार की सीट की फोटो लगेगी। लेकिन इस तस्वीर में एक आईपैड टेबलेट छिपा हुआ है। अब आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना है और 5 सेकेंड के अंदर इस आईपैड को खोज कर बताना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आईपैड को खोजने में 99 फ़ीसदी लोग फेल हो चुके हैं। सिर्फ 1% इंटेलिजेंट लोग ही इस तस्वीर में आईपैड को खोज पाए हैं। ध्यान रहे कि यह पहेली आपको सिर्फ 5 सेकेंड के अंदर हल करना है। तभी आप जीनियस नंबर वन कहलाएंगे। तो देर किस बात की? चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए। फटाफट से तस्वीर के अंदर आईपैड को खोज कर बताइए।
यहां छिपा है iPad
आप का समय समाप्त हुआ। तो चलिए अब सच–सच बताइए कितने लोगों ने आईपैड को खोज लिया? यदि आपको तस्वीर में छिपा ipad दिख गया तो बहुत अच्छी बात है। आपकी इंटेलिजेंस को हमारा सलाम। लेकिन यदि आप आईपैड खोजने में असफल रहे तो भी कोई बात नहीं। हम इस पहेली को सुलझाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप इस तस्वीर में दिखाई दे रही कार की सीट को ध्यान से देखिए। यहां आपको आईपैड रखा हुआ दिखाई देगा।
दरअसल आईपैड का कवर और कार की सीट दोनों का कलर और पैटर्न एक जैसा ही है। यही वजह है कि हमें आईपैड पहली नजर में आसानी से नहीं दिखता है। आपकी सुविधा के लिए हमने इस पर लाल घेरा बना दिया है। फटाफट इस पहेली को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर उनका दिमाग टेस्ट कीजिए।