
शारीरिक संबंध बनाना हर किसी को पसंद होता है। इसके लिए अधिकतर कपल कोई प्राइवेट स्पेस जैसे बेडरूम, कार जैसी जगह ढूंढते हैं। लेकिन क्या आप ने कभी देखा या सुना है कि कोई कपल MRI मशीन के अंदर शारीरिक संबंध बनाए? यह बात सुनने में ही बड़ी अजीब लगती है। MRI मशीन का इस्तेमाल डॉक्टरी जाँचों के लिए किया जाता है। लेकिन इसमें सेक्स करने वाली बात हजम करना मुश्किल है। लेकिन ये सच है और ऐसा हुआ है।
कपल ने MRI मशीन में किया सेक्स
MRI मशीन में सेक्स का ये मामला काफी पुराना है। यह 1991-1999 के बीच की बात है। लेकिन इसकी कुछ तस्वीरें अब टिकटॉक सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। तो अब सवाल ये उठता है कि आखिर कपल ने MRI मशीन में ही संबंध क्यों बनाए? क्या उन्हें और कोई जगह नहीं मिली? या वह अपने जज़्बातों पर काबू नहीं रख पाए? चलिए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।
बात ये है कि कपल ने MRI मशीन में सेक्स एक खास प्रयोग के चलते किया था। इस प्रयोग में यह जानने की कोशिश की गई कि सेक्स के दौरान इंसानी शरीर में कौन-कौन से बदलाव होते हैं। इस प्रयोग में हिस्सा लेने वाले कपल का नाम इडा सबेलिस और उनके बॉयफ्रेंड जुप पेक थे। इडा Vrije Universiteit Amsterdam में ऑर्गेनाइजेशनल एंथ्रोपोलॉजी की प्रोफेसर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह महिला अधिकारों के लिए भी काम करती आई है।
महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
इडा महिलाओं के शरीर के बारे में जानकारी एकत्रित करने में मेडिकल इंडस्ट्री की हेल्प करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने MRI मशीन में स्पूनिंग पोजीशन में संबंध बनाए। इस पोजीशन में कपल एक ही दिशा में मुंह कर के सेक्स करता है। इस प्रयोग में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा भी हुआ। पहले यह माना जाता था कि महिलाओं का प्राइवेट पार्ट सीधा होता है। लेकिन इस एक्सपेरिमेंट ने इस बात को गलत साबित कर दिया।
1942 की लियोनार्डो दा विंची की फेमस पेंटिंग में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को सीधा सिलेंडर के आकार का दिखाया गया था। हालांकि इस प्रयोग के बाद सामने आया कि यह एक टनल की तरह न होकर बूमरैंग की तरह होता है। बूमरैंग एक तरह का स्तर है। इसका उपयोग प्राचीन मिस्र के लोग युद्ध और शिकार में करते थे। 1991 से 1999 के मध्य हुआ इस प्रयोग के रिजल्ट को ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में भी पब्लिश किया गया था। इस प्रयोग में इडा के अलावा और भी कपल शामिल हुए थे। सभी की उम्र 18 साल से अधिक थी।