मनोरंजन

पति को शादी के बाद किस नाम से बुलाओगी? दुल्हन ने दिया ऐसा जवाब मुंह देखते रह गए मेहमान – Video

भारतीय शादियों में डांस का तड़का जरूर लगाया जाता है। डांस के बिना शादी की रौनक फीकी पड़ जाती है। शादी में लगभग हर कोई डांस करना पसंद करता है। फिर वह दूल्हे की सालियों हो या खुद दूल्हा दुल्हन। सोशल मीडिया पर भी दुल्हन के डांस के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। आज हम आपके लिए ऐसा ही दिलचस्प दुल्हन का डांस लेकर आए हैं। इसे देखकर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा।

बहनों संग दुल्हन ने किया क्यूट डांस

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन अपने पति को अलग-अलग नामों से पुकारती है। इस वीडियो में बहने दुल्हन से यही पूछ रही है कि आप शादी के बाद जीजाजी को किस नाम से पुकारोगे। यह सवाल करने के लिए वह पॉपुलर सॉन्ग ‘Ae ji o ji’ का इस्तेमाल करती है। पहले तो दुल्हन इन सभी बातों को ध्यान से सुनती है। लेकिन फिर वह ऐसा जवाब देती है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है।

दुल्हन डांस के माध्यम से ही सबको बताती है कि वह शादी के बाद पति को ए जी ओ जी नहीं बोलेगी बल्कि इशारों इशारों में बातें करेगी। दुल्हन का अंदाज देखकर कोई इंप्रेस हो जाता है। इतना ही नहीं मां पास खड़ा दूल्हा भी दुल्हन की यह बातें सुनकर बड़ा खुश होता है। वह इस डांस के दौरान अपनी दुल्हन को पूरा सपोर्ट करता है।

दुल्हन का अंदाज देख खुश हुआ दूल्हा

दुल्हन का यह प्यारा डांस सोशल मीडिया पर हर किसी को पसंद आ रहा है। लोग डांस के साथ-साथ दुल्हन के चेहरे के हाव भाव की भी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा दुल्हन अपने लहंगे और हैवी ज्वेलरी में काफी खूबसूरत लग रही है। जब दुल्हन डांस करना शुरू करती है तो उसके ऊपर से नजरें हटने का नाम नहीं लेती है। वह अपनी अदाओं से हर किसी का मन मोह लेती है। उसका यह मनमोहक डांस देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “बहुत ही प्यारा डांस है।” दूसरे ने कहा “दुल्हन ने बहुत ही सही जवाब दिया है।” तीसरा बोला “यह गाना मुझे हमेशा से बहुत पसंद है। कभी सोचा नहीं था कि इस पर कोई इतना खूबसूरत डांस भी कर सकता है।” बस ऐसे ही और भी कई लोग दुल्हन के डांस की तारीफ करने लगे।

यहां देखें दुल्हन का डांस वीडियो

वैसे आप लोगों को दुल्हन का ये डांस कैसा लगा? आप अपने पति को क्या कहकर बुलाती हैं? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Back to top button