बॉलीवुड

ससुराल में सजा हुआ कमरा देख दुल्हन हुई हैरान, सोने की जगह को लेकर पूछ लिया ये सवाल, देखें Video

शादी से पहले लड़की के कई सपने होते हैं। शादी को लेकर लड़कियां अक्सर अपने होने वाले जीवनसाथी और ससुराल के बारे में सोचती रहती हैं। वैसे देखा जाए तो हर लड़की यही चाहती हैं कि उसका होने वाला जीवनसाथी अच्छा हो और उसका हमेशा ख्याल रखें और उसकी बातें माने। जब लड़का और लड़की की शादी हो जाती है तो दोनों ही एक नई जिंदगी जीते हैं। विशेष रूप से लड़की के लिए सब कुछ नया होता है। अपने माता-पिता का घर छोड़ कर उसको नए घर में जाना पड़ता है। जहां पर उसकी जिम्मेदारियां भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं।

लड़कियां अक्सर अपनी शादी और ससुराल को लेकर मन में कई अरमान संजोय रखती हैं। लड़कियां अक्सर सोचती हैं कि वह अपने अच्छे पति के साथ एक अच्छे घर में जाएं। आमतौर पर देखा गया है कि शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ही अपनी पहली रात को खास बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं। शादी के बाद पहली रात यानी सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के कमरे और बिस्तर को फूलों, गुब्बारों, रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दिया जाता है।

आजकल सोशल मीडिया पर भी शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनको देखकर लोग भावुक हो जाते हैं परंतु कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग उस वीडियो को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी बीच एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो शादी के बाद अपने सजे-धजे कमरे को देख कर हैरान हो जाती है।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर वेडिंग वीडियो लोग काफी देखना पसंद कर रहे हैं और रोजाना ही कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में “दुल्हनिया” नाम के अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो साझा किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद जब दुल्हन अपने कमरे में जाती है तो वह अपने कमरे को देखकर हैरान हो जाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि कमरा और बिस्तर अच्छी तरह से फूलों से सजाया हुआ है। इसे देखकर दुल्हन यह सवाल पूछ लेती है कि लेकिन हम सोएंगे कहां?

कमरा इतनी सुंदर तरीके से सजाया गया है कि दुल्हन यह सब देख कर बहुत ज्यादा परेशान हो जाती है जिसकी वजह से अपने सोने की जगह को लेकर वह सवाल पूछ लेती है। कमरे को इतनी सुंदर तरीके से सजाने वाले दूल्हे का रिएक्शन भी देखने लायक है। दूल्हे का चेहरा देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुल्हन के द्वारा पूछे गए सवाल और उसके बर्ताव से वह बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहा है। दूल्हे को ऐसा लग रहा है कि उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इस वीडियो पर अब तक 46 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सभी लोग इस वीडियो का खूब मजा ले रहे हैं और कई लोग तो मौज लेते हुए उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों को यह वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button