विशेष

बहू के कमरे से आ रही थी गंदी आवाजें, ससुर ने झांका तो प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में दिखी, फिर..

प्यार का एहसास जितना मीठा होता है इसका जुनून उतना ही कवड़ा और खतरनाक होता है। जब कोई इंसान प्यार में अंधा होता है तो वह सारी हदें पार कर देता है। अब राजस्थान के उदयपुर का यह सनसनीखेज मामला ही देख लीजिए। यहां एक ससुर ने अपनी बहू को उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ वह जानकर आपकी रूह कांप उठेगी।

ससुर ने बहू को प्रेमी संग पकड़ा

यह मामला उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के मामेर मेडी गांव का है। बात बीते रविवार यानी 25 दिसंबर की है। सास ससुर (लाला डाबी और प्रार्थीय तेमी) घर के आंगन में सो रहे थे। बेटा घर पर नहीं था। उनकी बहू शर्मिला अपने कमरे में अकेली थी। तभी रात आठ बजे ससुर को बहू के कमरे से किसी मर्द की आवाज सुनाई दी। शक होने पर वह बहू के कमरे के पास गए।

ससुर ने कई बार दरवाजा खटखटाया। लेकिन बहू ने दरवाजा नहीं खोला। अंत में ससुर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। यहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उनकी बहू अपने प्रेमी प्रकाश के साथ गुटरगूं कर रही थी। यह देख ससुर को बड़ा गुस्सा आया। हालांकि वह कुछ करते इसके पहले प्रेमी प्रकाश ने ससुर के ऊपर लोहे के फेंट से हमला कर दिया। ससुर को सिने और पेट पर अंदरूनी चोटें आई। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रेमिका के ससुर को मारकर भागा आरोपी

उधर आरोपी प्रकाश फौरन घर से भाग गया। इसके बाद सास ने फौरन पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर आकर लाला डाबी को तुरंत हॉस्पिटल ले गई। हालांकि डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस फरार आरोपी प्रकाश की तलाश में जुट गई। उन्होंने घटना के महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार भी कर लिया।

इस पूरे मामले पर कोटड़ा थानाधिकारी रामसिंह चूंडावत ने बताया कि हमे मृतक लाला डाबी की पत्नी का कॉल आया था। पति पत्नी आंगन में सो रहे थे। बहू कमरे में प्रेमी के साथ थी। ससुर ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सीने और पेट पर फेंट से हमला किया। इससे ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उसे कोटड़ा सीएचसी लाई थी। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि लाला ने पहले ही दम तोड़ दिया।

अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई बहू के लव अफेयर की बात जानकर हैरान है।

Related Articles

Back to top button