विशेष

बर्फीली वादियों में छिपा है एक क्यूट डॉगी, होशियार हो तो 15 सेकंड में ढूंढकर बताओ

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली पहेलियां इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है। इन पहेलियों में आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। इसमें एक अच्छा सा सीन होता है। फिर आपको इसमें एक जानवर या ऑब्जेक्ट ढूँढने को कहा जाता है। हालांकि इसे खोजना इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए आपके पास तेज दिमाग और पैनी नजर का होना जरूरी होता है।

आँखों का भ्रम पैदा करने वाली यह तस्वीरें आपके दिमाग की कसरत कर देती है। इन्हें हल कर आपका दिमाग तेज होता है। हम भी आज आपके लिए ऐसी ही एक पहेली लेकर आए हैं। यदि आप होशियार हैं तो इस पहेली को 15 सेकंड के अंदर हल कर के बताइए।

तस्वीर में छिपा है एक कुत्ता, आपको दिखा?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको बर्फीली वादियां दिखाई देगी। इन वादियों में एक प्यारा सा कुत्ता भी छिपा हुआ है। अब आपको इस कुत्ते को फटाफट खोजना है। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं होगा। कुत्ता आपकी आँखों के सामने ही है, लेकिन फिर भी अपने आसपास के वातावरण में इस तरह घुलमिल गया है कि आपको आसानी से नजर नहीं आएगा।

इस कुत्ते को खोजने के लिए आपके पास बस 15 सेकंड का समय है। तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए। और फटाफट कुत्ते को खोजना शुरू कर दीजिए। आप चाहे तो फोटो को ज़ूम भी कर सकते हैं। साथ ही थोड़ा अलग एंगल से सोच सकते हैं। चलिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं। यह कुत्ता सफेद रंग का है। इसलिए बर्फ में आसानी से छिप गया है। अब तो खोजकर बताइए।

यहाँ छिपा है कुत्ता

उम्मीद करते हैं कि आपने अब तक कुत्ता खोज लिया होगा। यदि नहीं खोज सके तो कोई बात नहीं। हम आपकी हेल्प कर देते हैं। कुत्ता तस्वीर के सेंटर में दो पेड़ों के बीच है। वह आपको अपनी प्यारी नजरों से देख रहा है। आपकी सुविधा के लिए हमने उसके चारों ओर लाल रंग का घेरा बना दिया है।

यदि आपको ये पहेली पसंद आई तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूलें। इस तरह आप देख सकते हैं कि आप ज्यादा होशियार हैं या आपके दोस्त। इस तरह की मजेदार पहेलियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। हम ऐसे ही आपके दिमाग की कसरत करवाते रहेंगे। जल्द ही इन पहलियों को हल कर के आप इंटेलिजेंट बन जाएंगे। आपका दिमाग शार्प हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button