मनोरंजन

क्यों माता की छवि खराब कर रही हो? रामायण की सीता का डांस देख भड़के लोग,देने लगे ऐसी-ऐसी धमकियां

रामनंद सागर की ‘रामायण’ हर किसी ने देखी है। यह आज तक सबसे बेस्ट रामायण बनी हुई है। इसमें राम-सीता का किरदार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने निभाया था। इन्होंने इसमें इतना अच्छा अभिनय किया था कि लोग जब भी इनसे मिलते थे तो इन्हें सचमुच के राम सीता मानकर उनके पैर पड़ने लगते थे। लोगों के दिमाग में इनकी ये इमेज आज भी बनी हुई है। हालांकि इन कलाकारों ने समय के साथ खुद को बदल लिया है। यह चीज कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है।

रामायण की सीता का डांस देख भड़के लोग

रामायण की सीता यानि दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। घर-घर उनकी इमेज माता सीता की है। लेकिन सोशल मीडिया पर दीपिका अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बॉलीवुड गाने पर डांस कर रील बनाई। वह ‘ओ मेरे शोना’ गाने पर क्रीम कलर का शरारा पहनकर डांस करती नजर आई। इस दौरान उन्होंने अपनी कई अदाएं दिखाई। उन्होंने ये डांस ग्रेसफुल तरीके से ही किया। लेकिन लोग उनका ये अवतार देख भड़क गए।

दीपिका चिखलिया का मॉडर्न रूप कई लोगों को रास नहीं आया। वे इस बात से नाराज नजर आए कि वह माता सीता की अपनी छवि धूमिल कर रही हैं। कुछ ने तो उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की धमकी तक दे डाली। एक यूजर ने कहा –
लगता है आपको सीता माता के अभिनय के जरिए जो गरिमा प्राप्त हुई है वो रास नहीं हा रहा। अरुण गोविल जी से कुछ सीखिए। ये सबके वजह से जो आपको हाथ जोड़कर संबोधित करते हैं। वो भी हाय हेल्लो में उतर जाएंगे।

मां सीता की छवि खराब करने का लगा आरोप

दूसरे यूजर ने लिखा “डलती उम्र में छवि खराब कर रहे हो। इतना सम्मान मिला देश से कम पड़ा आपको।” एक अन्य शख्स कहता है “दीपका जी आपमें सभी को सीता माँ का रूप दिखता है। आप ऐसा न करे।” फिर एक कमेन्ट आता है “माता जी मैं आपको unfollow कर रहा हूं। क्योंकि इस रूप मे मैं आपको नहीं देख सकता हूं। आपसे गुजारिश है कि आप माता सीता की छवि बनाए रखें।” एक और बंदा कहता है “आपकी छवि सबसे अलग है। उसे यथास्थिति बनाए रखने का प्रयास करिए। अन्यथा न जाने कितने भक्तों की आस्था को ठेस लगेगी।”

कुछ लोग सपोर्ट में भी आए

हालांकि कुछ लोग दीपिका के सपोर्ट में भी उतरे। एक ने कहा “क्या इन्होंने आकर बोला था आपको कि इन्हें माता माना जाए? इन्होंने बस अपना काम किया। जिसे एक्टिंग कहते हैं। आपको पसंद आई अच्छी बात है। यह इनकी लाइफ है। इनकी सोच है। इनकी आजादी है। आप अपनी लाइफ में क्या करते हो इन्होंने कभी टोका आपको?”

वहीं एक बंदे ने लिखा “भाई क्यों खुजली हो रही है आप लोगों को? अब इतने भी अंधभक्त मत बनो कि एक इंसान को भगवान मानने लगो। एक इंसान अपनी मर्जी से जी सकता है। आप कौन होते हैं उनकी लाइफ में दखल देने वाले।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या दीपिका को अपनी मर्जी से लाइफ जीने का अधिकार है? या माता सीता की छवि में ही जिंदगीभर रहना चाहिए? अपने विचार कमेन्ट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button