धार्मिक

बुध ग्रह की बदलने वाली है चाल, 4 राशियों को मिलेगा शुभफल, किसके लिए यह परिवर्तन रहेगा अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति समय के साथ-साथ बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम हासिल होते हैं, परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार फिलहाल में वृश्चिक राशि में बुध ग्रह 17 दिसंबर तक स्थित रहेंगे, उसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं बुध का गोचर आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाला है।

आइए जानते हैं बुध ग्रह का राशि परिवर्तन किसके लिए रहेगा शुभ

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार आरंभ करते हैं तो उसका आपको फायदा मिलेगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका आपको उत्तम रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको कार्यालय में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी नए काम में आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोग प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे।

मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। भाई बहनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। संतान की पढ़ाई की चिंता दूर होगी। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। सरकारी काम समय पर पूरे होंगे। मकान, वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। विदेश में काम कर रहे लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा प्रभाव डालेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए फैसलों की प्रशंसा होगी। विवाह संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको संभल कर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। आप पैसों का लेनदेन करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपके ऊपर आलस हावी हो सकता है। आपका ध्यान कामकाज में नहीं लगेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन में कड़वाहट उत्पन्न होने की संभावना है। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन व्यापारियों के लिए ठीक रहेगा। विवाह संबंधित मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है। भूमि-भवन से संबंधित कामों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को बुध की राशि परिवर्तन की वजह से उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। मित्रों के साथ कहासुनी हो सकती है। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान आप अपने सामान का ध्यान रखें क्योंकि सामान चोरी होने की आशंका बनी हुई है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन काफी कठिन रहेगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। जमीन से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दें क्योंकि किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध की राशि परिवर्तन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। कामकाज को लेकर आप इस समय के दौरान अधिक भागदौड़ करेंगे। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों की अगर विवाह की बात चल रही है तो थोड़ा विलंब हो सकता है। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है इसलिए धन का लेनदेन करने में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का वातावरण काफी मायूस बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button