धार्मिक

राशिफल 5 सितंबर: आज का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा वरदान के समान, महादेव की बरसेगी अपार कृपा

आज हम आपको सोमवार 5 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। कारोबारी आर्थिक मामलों पर ध्यान रखें, चोरी का भय हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। इलेक्ट्रॉनिक सामान की अच्छी बिक्री कर पाएंगे। युवा वर्ग साहस और पराक्रम के बल पर अच्छा निर्णय ले सकेंगे, जो उनके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा। अगर आपने कोई पुराना निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। मित्र मंडली में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारी आज अच्छा लाभ कमा पाएंगे, उन्हें अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के साथ ही स्टॉक की चिंता करनी चाहिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। ईश्वर की भक्ति में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। व्यापार में तेजी आएगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। किसी प्रकार के संस्कारी कार्यक्रमों में जाना पड़ सकता है, अच्छा है ऐसे कार्यक्रमों में जाने से जीवन में सकारात्मकता आती है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने वरिष्ठ लोगों से प्रसन्नता बटोरने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यापारियों को विदेशी कंपनियों से अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो लोग विदेशी कंपनी के माल को डील करते हैं, उन्हें कंपनी के संपर्क में रहना चाहिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि चोट लगने की आशंका बनी हुई है। आज आपको किसी से मनचाहा उपहार मिल सकता है, जिसे आपका मन बहुत खुश होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज ऑफिस का कार्य अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आपको अपने जरूरी कामों को पहले पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। सहकर्मियों की मदद मिलेगी। आज आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। युवा वर्ग कला और संगीत के क्षेत्र में रुचि लेंगे, उन्हें अपनी छवि को चमकाने का मौका मिलेगा। पैतृक व्यापारी लोगों के साथ तालमेल और संपर्कों को मजबूत करते हुए लाभ कमा पाएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत नजर आ रहा है। कमाई के नए-नए जरिए हाथ लगेंगे। घर में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कामकाज में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। कार्यालय में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस राशि के लोगों को प्रयासरत भी रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी और बिजनेस संबंधित मामले निपटाने के लिए दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। ऑफिस में आपके कामों की तारीफ होगी। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा, इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। यदि आप आज किसी नए बिजनेस में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैअन।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज का दिन आपके लिए उन्नति से भरा रहेगा। शासन व सत्ता का पूरा लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्यार-मोहब्बत के नजरिए से आज का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बहुत किस्मत वाले साबित होंगे। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, वहां सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। किसी यात्रा से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक मुनाफा मिलना संभव है। मानसिक चिंता कम होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद ही आपको सफलता मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

Related Articles

Back to top button