बॉलीवुड स्टार है बहन को टॉय कार में घुमा रहा बच्चा, मां की मौत के बाद अकेले की सिस्टर की परवरिश

भाई और बहन का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। दोनों एक दूसरे के सुख और दुख में साथ देते हैं। खासकर बचपन में दोनों की साथ में कई यादगार मेमोरीज होती है। आज हम भी आपको एक ऐसी ही भाई बहन की जोड़ी से मिलाने जा रहे हैं। यहां भाई बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा है। वहीं उसकी बहन जल्द बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर सकती है।
बॉलीवुड का हैंडसम हीरो है ये बच्चा, पहचाना?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक भाई बहन की क्यूट जोड़ी दिखाई देगी। भाई बड़ा है और बहन छोटी है। बहन एक टॉय कार में बैठी हुई है। जबकि भाई उस कार को संभाल रहा है। वह बड़े भाई होने का फर्ज निभाते हुए छोटी बहन की सेफ़्टी का पूरा ख्याल रख रहा है। अब आपको तस्वीर में दिख रहे इन भाई बहन की जोड़ी को पहचानना है।
हम आपको कुछ हिंट दे देते हैं। तस्वीर में दिख रहा बच्चा बॉलीवुड का जाना माना सितारा है। इसके पिता एक फिल्म निर्माता है। मां अब दुनिया में नहीं है। इसकी एक हॉट गर्लफ्रेंड भी है जो अक्सर मीडिया में छाई रहती है। वह उम्र में 12 साल बड़ी भी है। तो क्या अब आप ने इस बच्चे को पहचाना? नहीं? चलिए लास्ट हिंट दे देते हैं। यह बच्चा बॉलीवुड के फेमस कपूर खानदान का खून है।
बहन का बहुत ख्याल रखते हैं अर्जुन
बताते चलें कि यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड हीरो अर्जुन कपूर है। उनके पास बैठी बच्ची अर्जुन की बहन अंशुला कपूर है। दोनों बोनी कपूर और मोना शूरी के बच्चे हैं। हालांकि अब इनकी मां दुनिया में नहीं है। वहीं पिता श्रीदेवी से शादी कर अलग रहने लगे थे। ऐसे में वह अर्जुन ही थे जो अपनी बहन का न सिर्फ बड़े भाई बल्कि पिता बनकर भी ख्याल रखते थे।
अर्जुन अक्सर अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको मलाइका नहीं बल्कि उनकी बहन अंशुला के बारे में बताने जा रहे हैं। अंशुला 32 साल की हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने खुद को फैट से फिट किया है। उनका यह बदलाव देख फैंस भी हैरत में पड़ गए थे। खबरों की माने तो अंशुला भी जल्द अपने भाई की तरह फिल्मों का रुख कर सकती हैं।
बहन के बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश
हमने जो ऊपर आपको अर्जुन और अंशुला की बचपन की तस्वीर दिखाई उसे खुद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 29 दिसंबर को अंशुला का जन्मदिन था। ऐसे में अर्जुन ने इस पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए बहन के नाम एक प्यारा सा नोट लिखा – मेरी पूरी जिंदगी की साथी। हम अच्छे, बुरे और अगली हर समय हमेशा साथ हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी छोटी प्यारी बहन अंशुला। तुम सब अच्छा डिजर्व करती हो।
अर्जुन की इस पोस्ट पर उनकी बहन ने ‘आई लव यू’ लिखा। साथ ही हार्ट वाला इमोजी भी बनाया। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने भी रेड हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार लुटाया। वहीं फैंस को भी अंशुला और अर्जुन की यह तस्वीर बड़ी क्यूट लगी।