धार्मिक

Rashifal 1 July 2021: माह का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खुशियों से भरा, किस्मत देगी साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 1 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 1 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होने वाला है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस में विस्तार होने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही मनचाही जगह पर मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक लाभ होने के योग नजर आ रहे हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। अनुभवी लोगों की मदद से आप कहीं पर पैसा निवेश कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर के किसी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बिगड़े काम बनेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। युवाओं के लिए आज का दिन सफलता के दरवाजे खोल सकता है। बच्चों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। लोहे का बिजनेस करने वाले लोगों के व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। आप अपने सोचें हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें सफलता हासिल होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर के अंदर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी पर प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वाले लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ मिल सकता है, जिससे। आपका मन हर्षित होगा प्रेम जीवन के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बिजनेस करने वाले लोगों को आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। काफी लंबे समय से आप मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। आप माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़ा हुआ लेन-देन करने से बचना होगा। अगर आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। रुके हुए काम में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामले के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कामकाज में मेहनत से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर किसी पुराने कामो को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल में जूनियर आपका पूरा सहयोग करेंगे। जमीन खरीदने का मन बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह से आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवन में आपको नया मुकाम हासिल हो सकता है। फैशन डिजाइनर लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपको अपने अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। खास लोगों से जान पहचान होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन सुनहरा रहेगा। आपका मन बहुत खुश रहने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हुए लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। पुराने दोस्तों से फोन पर बातचीत हो सकती है। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Related Articles

Back to top button