अनंत अंबानी-राधिका की सगाई में सितारों का जमावड़ा, स्वैग में दिखे SRK तो रणबीर-आलिया ने जीता दिल

देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से गुरुवार को हो गई है। बता दे राधिका और अनंत अंबानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। कपल की सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए जिसमें शाहरुख खान से लेकर रणबीर आलिया तक नजर आए। तो आइए देखते हैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की तस्वीरें…
बता दें, मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका की सगाई के लिए एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति और अन्य व्यवसाय से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। वही बॉलीवुड इंडस्ट्री से शाहरुख खान, जहीर खान, जहान्वी कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और शाहरुख खान की मैनेजर पूजा जैसे बड़े सितारों ने दस्तक दी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने मैनेजर पूजा के साथ नजर आए। वहीं कपूर पिंक साड़ी पहनकर बेहद खूबसूरत लग रही थी। बता दे इस दौरान जाह्नवी को देखकर हर किसी की निगाहें उन पर थमी रह गई। इस दौरान जाह्नवी का स्टाइल देखने लायक था।
इसके बाद जैसे ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एंट्री मारी तो हर किसी का दिल खुश हो गया। बता दे इस दौरान रणबीर आलिया एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए एंट्री करते नजर आए। आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही थी, वहीं रणबीर कपूर काफी हैंडसम दिखाई दे रहे थे।
वहीं एक्टर रणवीर सिंह ब्लैक कलर का सूट पहने हुए काफी स्टाइल देख रहे थे। उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी कुछ अलग ड्रेस चुनी थी जिसमें वह पार्टी में आए हुए मेहमानों से काफी अलग दिखाई दे रहे थे।
इसके अलावा पॉपुलर क्रिकेटर जहीर खान अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घटके के साथ दिखाई दिए। दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे।
इसके बाद जाह्नवी कपूर के दोस्त ओरहान भी दिखाई दिए। ख़ास बात ये हैं इस दौरान ओरहान ने जाह्नवी कपूर से मेचिंग पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। ऐसे में कई लोगों ने तो यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि जाह्नवी और ओरहान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
वही अनंत अंबानी और राधिका अंबानी एक दूसरे के साथ बहुत खुश दिखाई। बता दे राधिका और अनंत काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं।
इन दोनों के अफेयर की खबरें उस दौरान उड़ी थी जब साल 2018 में यह दोनों एक दूसरे के साथ दिखाई दिए थे। इस दौरान दोनों ने एक जैसा आउटफिट पहना हुआ था जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि अनंत और राधिका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन्होंने सगाई कर अपने रिश्ते की एक नई शुरुआत की।