राशिफल 31 दिसंबर: आज बेहद भाग्यशाली रहेगा इन 8 राशियों का दिन, हर काम में होगा लाभ

आज हम आपको शनिवार 31 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 31 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपके मन में असफलता का अनजाना भय रह सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाना बेहतर रहेगा। जल्दीबाजी में किए गए कार्य नुकसान दे सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। व्यापार में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसकी प्लानिंग आज से ही शुरु कर दीजिए। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आज आप यदि अपने परिवार के किसी सदस्य को शॉपिंग पर लेकर जाएं, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल रखकर ही धन खर्च करना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। धन लाभ के रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे फायदे मिलते रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। आप अकेले में समय व्यतीत मत कीजिए। आपको अपने कामकाज में व्यस्त रहना होगा। ऑफिस का वातावरण ठीक रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार करना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज करियर में प्रगति करने का मौका मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आज किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। करियर और बेहतर बनाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बने हुए हैं। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रचनातमक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल रहेगा। नौकरी के साथ-साथ अगर पार्ट टाइम कार्य करने का सोच रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अगर कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त हो जाएगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई-बहनों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी पूरा कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। व्यापार में लाभदायक स्थिति रहेगी। साथ ही आपको लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रूचि रहेगी। आप कोई नया निवेश करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं लेकिन उससे पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार का विस्तार होगा। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको कुछ नई चीजें सीखने को मिल सकती हैं। आपको अपने घर के बढ़ते हुए खर्चे परेशान करेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी से आपको खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। करियर में आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आज नए-नए लोगों से जान पहचान होगी लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।