रतन टाटा से लेकर सैफ अली खान के पापा तक को डेट कर चुकी है ये बच्ची, 75 की उम्र में भी है हसीन

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ट्रेंड चलता रहता है। इन दिनों यहां फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें साझा करने का ट्रेंड चल रहा है। इस तस्वीर को दिखाकर फैंस से सितारे का नाम गेस करने को कहा जाता है। हम भी आपके लिए ऐसा ही एक सवाल लेकर आए हैं। हम आपको यहां एक बच्ची की तस्वीर दिखा रहे हैं। आपको बताना है ये कौन सी हेरोइन है।
बीते जमाने की हीरोइन है ये बच्ची, पहचाना?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक हंसी और खिलखिलाती बच्ची दिखाई दे रही है। बच्ची ने ब्लू स्कर्ट और येलो स्वेटर पहना है। वह एक गार्डन में खड़ी होकर मुस्कुरा रही है। अब आपको इस बच्ची का नाम बताना है। बच्ची वर्तमान में 75 साल की है। वह बीते जमाने की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। उस जमाने में भी वह बहुत ग्लैमरस थी।
चलिए हम आपको हिंट दे देते हैं। यह बच्ची मशहूर बीजनेसमैन रतन टाटा को डेट कर चुकी है। इतना ही नहीं ये अपना खुद का एक फेमस टॉक शो भी होस्ट कर चुकी है। इस शो में बड़ी बड़ी हस्तियां आकर अपने राज बताती थी। यह अभिनेत्री 75 वर्ष की उम्र में भी काफी आकर्षक दिखती है। तो क्या आप ने अब इन्हें पहचाना?
रतन टाटा को डेट कर चुकी है सिमी गरेवाल
तस्वीर में दिख रही ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि बीते जमाने की अदाकारा सिमी गरेवाल है। उन्हें हम ‘कर्ज’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। सिमी आज तक सिंगल हैं। उनकी लव लाइफ कभी सफल नहीं हो पाई। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह फेमस बीजनेसमैन रतन टाटा को डेट कर चुकी हैं।
सिमी ने करीब 11 साल पहले एक इंटरव्यू में यह बात कबूली थी कि उनका रतन टाटा से अफेयर था। एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों एक साथ कई साल रिलेशनशिप में रहे। उन्होंने रतन की तारीफ करते हुए कहा था कि हमारा रिश्ता बहुत लंबा चला। यह एकदम परफेक्ट था। रतन का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। वह एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। उन्हें कभी पैसों का घमंड नहीं रहा। पैसा उनके लिए अहम कभी नहीं रहा।
रतन टाटा भी एक बार सिमी गरेवाल के टॉक शो में आ चुके हैं। यहां उन्होंने बताया था कि उनके जीवन में कई महिलाएं आई। लेकिन शादी तक बात किसी के साथ नहीं पहुंची। बता दें कि रतन टाटा 85 वर्ष की उम्र में भी कुंवारे हैं। उन्होंने कभी शादी नहीं की। वहीं सिमी भी आज तक अकेली हैं। वह जब 17 की थी तो जामनगर के महाराजा को डेट करती थी।
प्यार के मामले में खराब रही किस्मत
सिमी गरेवाल ने रवि मोहन से शादी की थी। उन्होंने तीन महीने के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद ही शादी को हाँ बोल दिया था। लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं चली और 1979 में दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि सिमी ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी (सैफ अली खान के पापा) को भी डेट किया था। हालांकि शर्मिला टैगोर उनकी लाइफ में आ गई और यह रिश्ता टूट गया।