समाचार

सजा या मजा? BF संग ससुराल में आपत्तिजनक हालत में मिली, ग्रामीणों ने कर दिया सुहागरात का इंतजाम

प्यार एक ऐसी चीज है जो ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सकता है। यह एक न एक दिन दुनिया के सामने उजागर जरूर होता है। इसलिए जब आप अपने पार्टनर को धोखा देकर कहीं अफेयर चलाते हैं तो उसका भांडा भी कभी न कभी जरूर फूटता है। अब बिहार के छपरा जिले का यह मामला ही देख लीजिए। यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। फिर दोनों को ऐसी सजा दी गई जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

प्रेमी संग पकड़ी गई शादीशुदा महिला

पिंकी उर्फ पुनिता देवी का ससुरार परसा थाना क्षेत्र के माड़र टोले चकसहबाज गांव में है। उसकी यहां अमरेश कुमार सिंह नाम के शख्स से शादी हुई थी। हालांकि वह शादी से खुश नहीं थी। उसका शादी से पहले से ही भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना निवासी कृष्णा राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार राम संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन साल पहले वह प्रेमी संग ससुराल से भाग भी चुकी थी। लेकिन फिर परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पंचायत ने फिर से इनका समझौता करवा दिया।

हालांकि इस समझौते के बाद भी फ पुनिता देवी का प्यार परवान चढ़ता रहा। वह चोरी छिपे कभी प्रेमी से मिलती तो कभी फोन पर बतियाती। बीते बुधवार (28 दिसंबर) पुनीता ने अपने प्रेमी धर्मेन्द्र को फोन कर अपने ससुराल बुला लिया था। यहां दोनों रोमांस कर रहे थे। लेकिन इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जल्द महिला के ससुराल वाले भी आ गए। फिर शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा।

ग्रामीणों ने कर दिए हाथ पीले

पहले तो परिजनों ने प्रेमी की जमकर धुनाई की। फिर उसकी हत्या का प्लान भी बना लिया। लेकिन समाज के कुछ ठेकेदार बीच बचाव में उतर आए। उन्होंने एक अनोखी सजा सोची। सभी ने निर्णय लिया कि शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी की शादी करवा दी जाए। फिर मुखिया पति राजेश राय, मुन्ना सिंह, रविन्द्र राय, राजद जिलाउपाध्यक्ष कर्मवीर भारती, डॉ केदार सिंह, डॉ नागेंद्र सिंह, वार्ड फुलेंद्र कुमार और अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में यह विवाह सम्पन्न हुआ।

उधर गांव के कुछ लोग इस पूरे मामले को जानकर हैरान रह गए। कुछ ने इस बात से भी हैरानी जताई कि खरमास माह में शादी की रस्म निभा दी गई। वहीं कुछ ने चटखारे लेते हुए कहा कि ये तो महिला और प्रेमी के मन की बात हो गई। ये सजा है या मजा? वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button