2023 में मकर संक्रांति से पलटेगा इन राशियों का भाग्य,बुधदेव करेंगे पैसों की बारिश,बन जाओगे अमीर

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति काफी अहमियत रखती है। जब कोई ग्रह किसी दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी राशियों पर पड़ता है। इसी तरह ग्रहों के अस्त और उदय होने का प्रभावी हमारे जीवन पर पड़ता है। जब कोई ग्रह सूर्य से दूर जाता है तो वह अस्त होता है और सूर्य के पास आता है तो उदय होता है।
ग्रहों का राजकुमार बुद्ध 31 दिसंबर 2022 को अस्त हो रहा है। वही 12 जनवरी 2023 को यह उदय हो जाएगा। यानी 13 जनवरी से बुद्ध का उदय कुछ खास राशियों के भाग्य चमका देगा। बता दें कि 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति भी मनाई जा रही है। ऐसे में मकर संक्रांति के शुभ अवसर से इन राशियों के जीवन में कई अहम और पॉजिटिव बदलाव आएंगे।
सिंह राशि
बुद्ध का उदय होना सिंह राशि के जातकों के लिए धन लाभ लेकर आएगा। नए साल में इन्हें पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। इन्हें धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। पुराना अटका हुआ धन वापस आ जाएगा। नौकरी को लेकर अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। बॉस आपके काम से खुश होगा। नौकरी में आपकी तरक्की के पूरे–पूरे चांस बन रहे हैं।
यदि आप बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो 12 जनवरी के बाद का समय शुभ रहेगा। जो लोग पहले से अपना व्यापार चला रहे हैं उन्हें भी बड़ा मुनाफा होगा। शेयर मार्केट, लॉटरी मकान, वाहन इत्यादि में पैसा लगाना लाभकारी रहेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि
बुध ग्रह का उदय तुला राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। साल 2023 इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। किस्मत हर पल इनका साथ देगी। इनके सभी काम भाग्य के दम पर बिना किसी बाधा के और आसानी से हो जाएंगे। दुर्भाग्य इनका पीछा छोड़ देगा। पूरे साल इनकी मौज रहेगी। दुख कम हो जाएंगे और सुख बढ़ जाएंगे।
नया साल तुला राशि के लिए धन लाभ भी लेकर आएगा। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फालतू के सभी खर्च रुक जाएंगे। महालक्ष्मी इनके ऊपर मेहरबान रहेगी। घर में चारों ओर से पैसा आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। दोस्त रिश्तेदार आपकी पैसों को लेकर मदद करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि
बुद्ध के उदय होने से धनु राशि के करियर में काफी पॉजिटिव बदलाव आएंगे। काम के सिलसिले में इन्हें विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उनकी मेहनत रंग ला सकती है। छात्रों के लिए भी नया साल अच्छे परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस करने वालों के व्यापार का विस्तार होगा। आप अपनी उम्मीद से ज्यादा पैसा कमाएंगे।
नया साल आपको ढेर सारी खुशियां देगा। इस साल किस्मत आपका साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। समाज में आप की मांग प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके सभी सपने पूरे होंगे। आपने नए साल के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उसे हासिल कर सकेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। कुंवारे लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।