मनोरंजन

जयमाला में लंबा दूल्हा देख घबराई दुल्हन, फिर इस तकनीक से पहनाई वरमाला,Video देख हो जाओगे लोटपोट

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कई बार यह वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि इन्हें देखने के बाद हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। शादी में कई तरह की रस्में होती है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच कई मजेदार पल भी आते हैं। खासकर जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच बड़ी मस्ती चलती है।

लंबे दूल्हे को देखकर चकराया दुल्हन का दिमाग

आप ने अक्सर देखा होगा कि दूल्हा आसानी से दुल्हन को वरमाला नहीं डालने देता है। उसके दोस्त उसे कंधे पर उठा लेते हैं। फिर हाइट अधिक होने की वजह से दुल्हन आसानी से दूल्हे को वरमाला नहीं पहन पाती है। लेकिन क्या होगा जब दूल्हे की हाइट बहुत ही ज्यादा और दुल्हन की बहुत ही कम हो। इस स्थति में दूल्हे को गोद में उठाने की जरूरत ही नहीं है।

ऐसा ही एक मजेदार मोमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है ज्यादा हाइट वाला दूल्हा स्टेज पर खड़ा है। उसके सामने वरमाला लेकर खड़ी दुल्हन की हाइट बेहद कम है। इस अनोखी जोड़ी को देखकर शुरुआत में थोड़ी हंसी भी आती है। हालांकि दोनों को देखकर लगता है कि हर एक दूजे के लिए ही बने हैं। दुल्हन अपने दूल्हे से सच्चा प्यार करती है तभी वह उसे वरमाला पहनाने के लिए एक तरीका खोज ही लेती है।

उचक–उचक कर पहनाई वरमाला

पहले तो दुल्हन को कुछ समझ नहीं आता कि वह इतने लंबे दूल्हे के गले में वरमाला कैसे डाले। लेकिन फिर वह अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाती है। वह उचक उचक कर और वरमाला को थोड़ा सा फेंक कर दूल्हे का गले में डाल देती है। और इस तरह लंबे दूल्हे और छोटी दुल्हन की शादी हंसी-खुशी हो जाती है। हम दूल्हा दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग खूब चटखारे भी ले रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम ‘shauibghallu’ नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को काफी अधिक मात्रा में लोग देख और पसंद कर रहे हैं। साथी वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही क्यूट जोड़ी है। हाइट से कुछ नहीं होता है। बस दिल मिलने चाहिए।” दूसरे ने कहा “यह तो अमिताभ और जया बच्चन जी जोड़ी हो गई।”

एक और शख्स कहने लगा “उम्मीद है कि दुल्हन दहेज में अपने साथ सीढ़ी भी लाई होगी।” एक शख्स मजे लेते हुए कहता है “मैं तो इन दोनों की सुहागरात का सोच रहा हूं। आखिर कैसे दोनों रोमांस करेंगे?” बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें विडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shauib Ghallu (@shauibghallu)

वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा? क्या आपके लिए हाइट मायने रखती है ?

Related Articles

Back to top button