धार्मिक

राशिफल 1 जनवरी: नए साल का पहला दिन 5 राशियों के जीवन में भर देगा खुशियां, धन लाभ के बन रहे योग

आज हम आपको रविवार 1 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने जीवन के कई क्षेत्रों से लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। आपकी जिंदगी में अचानक कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको बहुत सारी खुशियां प्राप्त होने की संभावना है। कई तरह की जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आप अपनी चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे और उसमें आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा साबित होगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी किस्मत में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आप कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। कारोबार में बरकत होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन संपत्ति के मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आपकी किसी संपत्ति की अभिलाषा पूरी होती हुई नजर आ रही है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। लेकिन अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। करियर में तरक्की मिलने के योग हैं। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने जरूरी कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। आप अपनी चतुराई से हर काम में सफलता हासिल करेंगे। आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के टारगेट पूरे होंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। नए लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपके आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। ऑफिस में प्रमोशन लेटर मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी। धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को विशेष रूप से अच्छे फल की प्राप्ति होगी, जिससे धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। दोस्तों की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। यदि आप अपने काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, तो आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। लोगों से सम्मान मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

Related Articles

Back to top button