धार्मिक

आपकी तिजोरी पैसों से भर देगी लहसुन, बस कर लें ये 7 टोटके, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

लहसुन हर भारतीय किचन में देखने को मिल जाती है। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लहसुन आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा आपकी किस्मत भी चमका सकता है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र की माने तो किचन में रखे हर मसाले का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। आप इन मसालों को कैसे इस्तेमाल करते हैं यह ग्रह की दिशा निर्धारित करता है।

लहसुन का संबंध राहु ग्रह से होता है। यदि आप अपनी कुंडली में राहु को मजबूत करना चाहते हैं तो लहसुन आपकी मदद कर सकती है। आपको बस शनिवार के दिन लहसुन से जुड़े कुछ खास उपाय करने होंगे। ऐसा करने पर आपकी बंद किस्मत के तारे भी खुल सकते हैं। आप जीवन में जल्दी तरक्की करेंगे। आपे लक्ष्य में आ रही सभी बढ़ाएं दूर होगी। इसके अलावा आपको इससे और भी कई लाभ होंगे।

लहसुन के उपाय

1. शनिवार के दिन आपको अपने पर्स में लहसुन की कली रखना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आपके पर्स में पैसों की आवक अधिक और जावक कम होगी। धन कमाने के नए साधन मिल जाएंगे।

2. यदि आपके घर लड़ाई झगड़े अधिक होते हैं तो शनिवार को लहसुन का ये उपाय करें। लहसुन की 7 कलियां लें और उन्हें 1 डंडी में कलावे से बांध दें। अब इसे घर की छत पर रख दें। कुछ ही दिन में गृह कलेश खत्म हो जाएंगे।

3. यदि आप जॉब में प्रमोशन चाहते हैं या ऑफिस में किसी भी प्रकार की समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो यह उपाय करें। लहसुन की 5 कलियां लें और उसे अपने ऑफिस डेस्क में छिपाकर रख दें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

4. बीजनेस में लाभ चाहिए तो लहसुन की 5 कलियां पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे बीजनेस खूब चलेगा। व्यापार में कोई नुकसान भी नहीं होगा।

5. यदि आपको किसी की बुरी नजर लग गई तो शनिवार को एक साबुत लहसुन लें। इसे काले रंग के कपड़े में लपेट दें। अब इसे रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे गाढ़ दें। फिर पीछे पलटकर न देखें। हर तरह का नजर दोष खत्म हो जाएगा।

6. शनिवार को लहसुन को तिल के साथ दान कर दें। इससे राहु की बुरी दृष्टि समाप्त होगी। वहीं लहसुन को कूटकर उसके चूरे को जल में प्रवाहित करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

7. यदि आपके घर लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं तो शनिवार के दिन लहसुन को सरसों के तेल में भिगोकर घर की दक्षिण दिशा में रख दें। बीमारी और नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से दूर रहेगी।

Related Articles

Back to top button