बॉलीवुड

करोड़ों रुपए बैंक में पड़े हैं, फिर भी घर की छत पर पजामा पहनकर आलिया ने मनाया 2023 का जश्न – Pics

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए साल 2022 बहुत ही खास रहा था। बीते साल इनकी शादी हुई। इनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ हिट रही। और इनके घर एक नन्हीं पारी ‘राहा’ भी आई। ऐसे में कपल नए साल यानि 2023 का स्वागत भी खुले दिल से कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि ये नया साल भी उनके लिए बीते साल की तरह ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस आशा में कपल ने 2023 का जश्न बहुत ही अनोखे अंदाज में मनाया।

आलिया ने सिंपल अंदाज में मनाया नया साल

हर साल नए साल में बॉलीवुड सितारें जमकर पार्टी करते हैं। इनके ये जश्न काफी भव्य होते हैं। वहीं कुछ विदेश जाकर नया साल सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन आलिया ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने घर पर ही अपने प्यारे दोस्तों और रिश्तेदारों संग न्यू-ईयर सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं उन्होंने नए साल के जश्न में नाइट पजामा पहना जिसमें वह सबसे ज्यादा सहज और आरामदायक महसूस करती हैं।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक भी फैंस के साथ साझा की। यहां पहली तस्वीर में आलिया अपने हाथों से दिल बनाती और डिंपल वाली क्यूट मुस्कान बिखेरती दिखाई दी। वहीं दूसरी तस्वीर में वह रणबीर कपूर और करीबी लोगों संग इन्जॉय करती दिखी। इस दौरान सभी ने चाइनीज खाने का आनंद लिया। तस्वीरों से लग रहा है कि आलिया ने ये जश्न अपने घर की छत पर मनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


आलिया को अपने अपार्टमेंट से बहुत प्यार है। वह इन दिनों बहुत डाउन टू अर्थ हो गई हैं। उन्होंने अपनी शादी भी इसी अपार्टमेंट से की थी। अपनी इस पोस्ट के साथ आलिया ने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा “दिल खोलकर 2023 का स्वागत कर रही हूं। आरामदायक पाजामा, स्वादिष्ट चाइनीज खाना और मेरे सबसे प्यारे लोगों के साथ। चलो, चलो नए साल के लिए तैयार हो जाओ।”

लोगों ने की आलिया की तारीफ

बरहाल लोगों को आलिया का नए साल का जश्न मनाने का अंदाज बड़ा पसंद आया है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सेलेब्स से लेकर आम जनता तक उन्हें नए साल की बधाई दे रही हैं। साथ ही उनके इस अनोखे अंदाज की सराहना कर रही है। एक शख्स ने लिखा “जहां बाकी सेलेब्स हार्ड कोर पार्टी कर रहे हैं, वहीं आलिया ने सादगी से जश्न मनाकर हमारा दिल जीत लिया।”

दूसरे शख्स ने कहा “आलिया का यह अंदाज मुझे पसंद आया। नया साल अपने करीबी लोगों के साथ ही मानना चाहिए।” एक और शख्स कहने लगा “यार, आलिया कितनी क्यूट लग रही है। ऊपर से इनकी सादगी ने तो दिल ही जीत लिया।” एक और शख्स कहता है “आलिया आप बेस्ट हो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


काम की बात करें तो आलिया जल्द रणवीर सिंह संग ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगी। वहीं वे प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ संग ‘जी ले जरा’ भी कर रही हैं। दूसरी तरफ रणबीर कपूर राश्मिका मंदाना संग ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button