बॉलीवुड

कोयल सी मीठी है इस बच्ची की आवाज, हर मोबाइल पर चलते हैं इसके गाने, दिखती है बेहद हसीन, पहचाना?

बचपन में झूला झूलने का हर किसी को बड़ा शौक होता था। वैसे कुछ तो अभी भी इसे पसंद करते हैं। पहले कई घरों में झूला होना बड़ी आम बात होती थी। इस झूले पर हम अपने भाई बहनों साथ कूब मस्ती करते थे। कई बार पेरेंट्स हमारी इन अनमोल यादों को कैमरे में कैद कर लेते थे। फिर जब हम इन पुराने लम्हों को देखते हैं तो सोच में पड़ जाते हैं कि समय और हम दोनों ही कितने बदल गए।

भाई संग झूला झूल रही बच्ची है फेमस सिंगर

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें भी आपको एक भाई बहन की जोड़ी झूले का आनंद लेती नजर आ रही है। यहां जो बच्ची अपने भाई संग खुलकर हंस रही है वह वर्तमान में बॉलीवुड की मशहूर गायिका बन चुकी है। इस बच्ची की आवाज कोयल जैसी मीठी है। यह बड़ी होकर बेहद हसीन दिखने लगी है। इसके लुक के आगे बॉलीवुड की की अभिनेत्रियां फेल है।

अब आपको इस बच्ची को पहचानकर बताना है। हम आपको हिंट दे देते हैं कि ये बच्ची फेमस सिंगिंग रियलिटी शो की प्रतिभागी और जज दोनों ही रह चुकी हैं। ये स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानती हैं। इनके गाने सुनकर हर कोई एक अलग ही दुनिया में खो जाता है। तो क्या अब आप ने इन्हें पहचाना? नहीं? तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं।

बेहद सुरुली है श्रेया घोषाल

तस्वीर में दिख रही बच्ची और कोई नहीं बल्कि फेमस गायिका श्रेया घोषाल है। वह इस तस्वीर में अपने भाई सौम्यदीप घोषाल संग दिखाई दे रही है। श्रेया का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। वह वर्तमान में 38 साल की हैं। उन्होंने साल 2015 में बीजनेसमैन शीलादित्य मुखोंपाध्याय से शादी की थी। इस शादी से दोनों का एक बेटा देव्यान है।

श्रेया का जन्म भले ही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ हो, लेकिन उनका पालन- पोषण राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था। उन्होंने महज 6 साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। वह पढ़ाई के साथ-साथ सुरों की तालीम भी लेती थी। उन्होंने 16 साल की उम्र में फेमस सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा’ में हिस्सा लिया था। वह इस शो की विजेता थी। बाद में श्रेया ऐसे कई शोज की जज भी रहीं।

श्रेया अपनी गायिकी के साथ-साथ लुक को लेकर भी फेमस है। लोग उनके हुस्न के दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें दो करोड़ 57 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्हे बॉलीवुड में असली लोकप्रियता 2000 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में गाना गाकर मिली। उन्होंने इस फिल्म में कुल ओयनच गाने गए।

जिसमें “सिलसिला ये चाहत का”, “बैरी पिया”, “मोरे पिया” और “डोला रे डोला” जैसे गाने शामिल थे। फिर श्रेया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई हिट गाने दिए।

Related Articles

Back to top button