धार्मिक

पौष पूर्णिमा लगते ही हीरे की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, खत्म होंगे दुख, पूरी होगी हर मुराद

हिंदू धर्म में हर महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा मनाई जाती है। इसे हिंदू पंचांग के महीनों के अनुसार अलग-अलग नाम दिए जाते हैं। जैसे पौष मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार पौष पूर्णिमा 06 जनवरी को पड़ रही है। हर पूर्णिमा की तरह इस दिन भी पूर्ण चाँद दिखाई देगा। इस दिन चंद्र देव, मां लक्ष्मी और सत्यनारायण की कथा करवाना शुभ होता है। यह पौष पूर्णिमा तीन राशियों के जीवन में कई अच्छे बदलाव लेकर आएगी।

वृषभ राशि

6 जनवरी से इस राशि के जातकों की किस्मत खुल जाएगी। भाग्य इनका पूरा साथ देगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। इनके सभी अटके हुए काम इस नए साल में हो जाएंगे। पैसों को लेकर इन्हें पूरे साल कोई दिक्कत नहीं आएगी। इनकी आय में वृद्धि होगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। नई जॉब के ऑफर भी आ सकते हैं।

जीवन में दुख कम हो जाएंगे। पारिवारिक मनमुटाव दूर होंगे। पति और पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। रिश्तेदारों से धन से जुड़ा लाभ हो सकता है। उधार का पैसा वापस मिल सकता है। किसी धार्मिक काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि

पौष पूर्णिमा सिंह राशि के जातकों की किस्मत चमका देगी। इनके सभी दुख खत्म होंगे। पति पत्नी के बीच रिश्तों में सुधार आएगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। अपनों से प्रेम और सपोर्ट मिलेगा। किसी अच्छी कंपनी में नौकरी लग सकती है। दोस्त और रिश्तेदारों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंवारे लोगों की शादी के योग बन सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। भगवान आपका साथ देंगे। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। बीजनेस करने वालों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा।

मीन राशि

6 जनवरी के बाद का समय मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्धि होगा। प्रेम प्रसंग और शादी से जुड़े कार्यों में सफलता हाथ लगेगी। भाग्य आपका साथ देगा। पुराने सभी सपने इस वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शिक्षा और राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा। छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत में सुधार दिखेगा।

धन को लेकर समस्याएं खत्म होगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। यदि आपने जीवन में कोई लक्ष्य बना रखा है तो वह इस वर्ष पूरा हो जाएगा। चीजें आपके पक्ष में होती नजर आएगी। भाग्य आपका पूरा-पूरा साथ देगा। किस्मत के दम पर अधिकतर काम बिना किसी मेहनत के हो जाएंगे। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button