लड़के ने किया गुटखा डांस, चबाते ही अंदर घुस गई तंबाकू की आत्मा, फिर मची ऐसी गदर – Video

डांस करने का शौक लगभग हर किसी को होता है। हर किसी का एक खास डांस स्टाइल भी होता है। कोई बॉलीवुड डांस करता है, कोई हिप हॉप, कोई ब्रेक डांस, कोई कथक तो कोई बेली डांस। फिर कुछ मजेदार डांस भी होते हैं जो अक्सर शादी पार्टियों में देखे जाते हैं। इनमें पोपुलर नागिन डांस के बारे में तो हर कोई जानता है। इसके बाद मार्केट में मुर्गा डांस भी खूब चलता है। अब इस बीच बाजार में एक और नया डांस आया है ‘गुटखा डांस’।
मार्केट में आया गुटखा डांस
इंडिया में कई लोग गुटखा खाना पसंद करते हैं। सबका गुटखा खाने का अपना एक अलग स्टाइल है। लेकिन क्या आप ने कभी किसी को डांस करते-करते गुटखा खाते देखा है? आज हम आपको एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं जो अपने अतरंगी गुटखा डांस से सबको लोटपोट कर देता है। यह लड़का एक कार्यक्रम में ऐसा गुटखा डांस करता है जिसे देखकर हंसी कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है।
वैसे तो गुटखा सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। कई बार इसे खाने से आपकी जान भी जा सकती है। लेकिन इस गुटखा डांस को देखकर आपका मूड एकदम फ्रेश हो जाना है। इसे देखकर आप पेड़ पकड़-पकड़ कर हंसने वाले हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत से लोग डांस कर रहे हैं। लेकिन कैमरे की नजर गुटखा चबा रहे एक लड़के पर आकार अटक जाती है।
अतरंगी डांस देख लोटपोट हुए लोग
यह लड़का अपने अतरंगी स्टाइल में गुटखा चबाता है। फिर डांस फ्लोर पर आग लगाने पहुंच जाता है। यहां वह ऐसा अनोखा डांस करता है कि हर कोई देखता रह जाता है। ऐसा लगता है मानो इस गुटखे में एक खास पॉवर थी जिसके बाद लड़का फुल जोश में आकर अजीब डांस करने लगता है। इसका डांस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
इस अतरंगी गुटखा डांस का वीडियो butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इस डांस को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को बार-बार देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “इस डांस को देखने के बाद मैने गुटखा खाना छोड़ दिया।” दूसरे ने लिखा “ऐसा लग रहा है इस गुटखे में 440 वॉल्ट का करंट था।” एक और बंदा कहने लगा “ये डांस तो काफी मजेदार था। मैं भी ट्राय करूंगा।”
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
वैसे आपको यह गुटखा डांस कैसा लगा? अपने जवाब कमेन्ट में जरूर बताएं।