धार्मिक

राशिफल 23 दिसंबर: आर्थिक रूप से बेहद शुभ होगा 6 राशियों का दिन, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 23 दिसंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लमहे जोड़ेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। कामकाज के क्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको एक बेहतर योजना बनाने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई भी नया काम शुरू करते हैं, तो उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सांसारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। कामकाज में जरूरत से ज्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार ना करें। घर परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज आपको बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद नहीं करना है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। मन की शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज घर परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन में नया मोड़ आपको देखने को मिल सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। इसके साथ ही अचानक उपहार भी मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका भारी मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में तरक्की मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि जहां जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज आपके जीवन में तनाव का माहौल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन नई खुशियां लेकर आया है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। शरीर में थोड़ी थकावट और कमजोरी महसूस करेंगे। आज काम के साथ-साथ आपको आराम करने की भी जरूरत है। आज व्यवसाय और नौकरी में लाभ और वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए दिन बहुत बेहतर नजर आ रहा है। अविवाहित लोगों के विवाह संबंध की बातों में गति आएगी। आज किसी भी संबंध को ना तोड़े। आज कोई जोखिम ना उठाएं। मेहनत से आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। किस्मत और समय आपके पक्ष में रहेगा। इसलिए जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग हैं। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कुछ जरूरी कामों के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दोपहर के बाद आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के लिए अभी आपको प्रतीक्षा करनी होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पूरे परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सुस्ती के कारण किसी महत्वपूर्ण बात की अनदेखी भूलकर भी ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपको कोई बड़ा फायदा होने के योग बने हुए हैं। मनचाहे कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आर्थिक रूप से समय बहुत शुभ रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है लेकिन आमदनी के अनुसार खर्चे भी बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। भूमि-भवन से संबंधित कामों में रुचि बनी रहेगी। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है, तो आज आर्थिक फायदा होगा। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Back to top button