धार्मिक

राशिफल 3 जनवरी: आज 7 राशियों पर रहेगी बजरंगबली की असीम कृपा, जागेगा सोया नसीब, मिलेंगे कई लाभ

आज हम आपको मंगलवार 3 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 3 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। मित्रों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कामकाज का बोझ कम रहेगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते कम मेहनत में अधिक कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत है, उन्हें मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। किसी पुराने रोग को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपने खान-पान की आदतों में भी सुधार करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पैसों के मामले में काफी ठीक रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है क्योंकि कोई वाद विवाद होने की संभावना बनी हुई है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन की स्थिति मजबूत बनेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। फालतू के कामों पर आप समय व्यर्थ मत कीजिए। आपको अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करना होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें पूरा करने में आप सफल रहेंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर रहेगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सहकर्मियों की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी सोई हुई किस्मत जागने वाली है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको अच्छी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज व्यापार में प्रगति करेंगे। घर परिवार की चिंता दूर हो जाएगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। शाम को खुशी भरा माहौल होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। थोड़े प्रयास में अधिक सफलता मिल सकती है। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कारोबार करने वाले लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होने की संभावना है, जिसकी वजह से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी रुकी हुई तरक्की मिल सकती है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। अपनी छिपी हुई क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो इसका आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय बहुत उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें। क्रोध में लिए गए फैसले की वजह से आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। घर परिवार की चिंता अधिक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। परिजनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। पैसों की बात करें, तो आज खर्चे कुछ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आप नए नए लोगों से मुलाकात करेंगे, लेकिन किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करना उचित नहीं है।

Related Articles

Back to top button