स्टेज पर चढ़कर प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग, दर्शक बनकर देखता रह गया दूल्हा, देखें फिर क्या हुआ

एक प्रेमी के लिए दुनिया का सबसे बुरा दिन उसकी प्रेमिका की शादी वाला दिन होता है। इस दिन उसके सभी अरमान जैसे टूटकर बिखर जाते हैं। उसके दिल पर एक साथ कई खंजर चलने लगते हैं। ऐसे में अधिकतर प्रेमी गम का कड़वा घुट पीकर रह जाते हैं। लेकिन कुछ सीधा मंडप में पहुंचकर अपने सच्चे प्यार का प्रमाण देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही दबंग प्रेमी से मिलाने जा रहे हैं।
दूल्हे के सामने भरी प्रेमिका की मांग
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दबंग प्रेमी बड़ा वायरल हो रहा है। यह प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में घुस जाता है। यहां दूल्हा और दुल्हन पहले से स्टेज पर मौजूद रहते हैं। इसके बाद प्रेमी डायरेक्ट प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरने लगता है। पहले तो दुल्हन उसका विरोध करती है। लेकिन फिर वह विरोध करना बंद कर देती है और खुशी-खुशी प्रेमी से मांग में सिंदूर भरवा लेती है।
दूसरी तरफ दूल्हा बेचारा कुछ समझ ही नहीं पाता है। वह बस पुतले की तरह वहीं बैठा रह जाता है। उसकी आँखों के सामने ही प्रेमी दुल्हन की मांग में सिंदूर भर देता है। यह पूरा नजारा देखकर काफी हैरानी होती है। लोग प्रेमी की हिम्मत की दात देते हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये असली वीडियो नहीं लगता है। शायद इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया है। या फिर यह कोई प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है।
View this post on Instagram
पहले भी सामने आए ऐसे वीडियो
वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी प्रेमी ने दूल्हे के सामने प्रेमिका की मांग भरी हो। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए। यह कुछ समय पहले वायरल हुआ था। इसमें दुल्हन की शादी एक बूढ़े दूल्हे से हो रही थी। वह दुल्हन की सहेलियों संग बातचीत में व्यस्त था। इस बीच प्रेमी न सिर्फ दुल्हन की मांग भरता है बल्कि उसे भगाकर भी ले जाता है। हालांकि यह भी असली की शादी प्रतीत नहीं होती है।
वैसे इस तरह की एक घटना असलियत में भी हुई है। मामला बिहार के नालंदा जिले का है। यहां एक सचमुच की शादी में प्रेमी ने दुल्हन बनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया था। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने उसकी इतनी पिटाई की कि वह अस्पताल पहुंच गया था।
वैसे क्या आपके अंदर ऐसा कुछ करने का दम है?