अब तो अर्जुन कपूर ही मलाइका का बाप दिखने लगा है.. आखिर क्यों ट्रोलर्स ने ऐसा कहा? देखें Video

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों साल 2017 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये वही साल है जब मलाइका ने अरबाज़ खान से तलाक लिया था। शुरुआत में कपल चोरी छिपे और मीडिया की नजरों से बचकर मिलता था। लेकिन अब ये खुलेआम घूमते फिरते हैं। हाल ही में दोनों नया साल सेलिब्रेट करने विदेश गए थे। फिर जब वहां से लौटे तो एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखकर लोगों ने खूब चटखारे लिए।
अर्जुन को Kiss कर मलाइका ने किया 2023 का स्वागत
2023 का जश्न मनाने कई सेलेब्स विदेश गए थे। इसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल था। दोनों ने वहाँ खूब इन्जॉय किया। इसकी एक तस्वीर भी मलाइका और अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इस फोटो में दोनों लाइटिंग वाले पेड़ के नीचे खड़े होकर सेल्फ़ी ले रहे हैं। इस दौरान मलाइका अर्जुन को प्यार से चूम रही है। वहीं अर्जुन कैमरे की तरफ देख रहे हैं।
View this post on Instagram
इस पोस्ट को साझा करते हुए मलाइका ने लिखा “हैलो 2023, लव एंड लाइट, 1.01.2023” वहीं अर्जुन ने सेम फोटो साझा करते हुए कहा “आप सभी को 2023 की शुभकामनाएं। इस साल प्रकाश को आपको रास्ता दिखाने दीजिए।” मलाइका और अर्जुन की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया।
कपल ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की एक ग्रुप फोटो भी साझा की। इसमें वे वरुण धवन, उनकी वाइफ और अन्य दोस्तों संग एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं।
विदेश से लौटे तो लोगों ने किया ट्रोल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद मुंबई लौट आए। इस दौरान दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों ने अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया। मलाइका हाइनेक और लेगिंग्स पहने दिखीं। उन्होंने हाथ में कोट भी पकड़ा था। वहीं अर्जुन टी-शर्ट और लोअर में नजर आए। उनके हाथ में एक बैग था। दोनों का यह वीडियो फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया।
इस वीडियो पर लोगों ने अर्जुन और मलाइका को खूब ट्रोल किया। खासकर दोनों के उम्र के 12 साल के अंतर को टारगेट किया। एक यूजर ने कहा “लो आ गई मां और बेटे की जोड़ी।” दूसरे ने लिखा “बच्चे ने मम्मी का हाथ नहीं पकड़ा?” एक शख्स बोला “ये मां-बेटे किधर चल दिए।” फिर एक कमेन्ट आता है “लो मम्मी अपने बेटे को फॉरेन घुमाकर लाई है।” हालांकि एक यूजर ने मलाइका की ब्यूटी से इंप्रेस होकर कहा “अब तो अर्जुन कपूर ही मलाइका का बाप दिखने लगा है।” बस ऐसे ही और भी ट्रोल किया गया।
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
बताते चलें कि अर्जुन और मलाइका को अपने एज गैप से कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों का मानना है कि आपका प्यार सच्चा होना चाहिए। फिर उम्र मायने नहीं रखती है। वह अब ट्रोलर्स को इग्नोर करते हैं। उन्हें इसकी आदत हो गई है।