2 साल के हुए मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी, फ़िल्मी सितारों संग सामने आयी पार्टी की चुनिंदा तस्वीर

भारत के सबसे धनी और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का परिवार आए दिन चर्चा में रहता है। हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई हुई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। बता दें, मुकेश अंबानी के परिवार से जुड़ा छोटा से छोटा शख्स भी सुर्खियों में छा जाता है।
अब हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा ईशा अंबानी जब अपने ट्विंस को लेकर मुंबई पहुंची थी तब भी पृथ्वी की कुछ क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी।
बता दें, 10 दिसंबर 2022 को पृथ्वी अंबानी 2 साल के हो चुके हैं। लेकिन उनके बर्थडे की पार्टी 2 जनवरी 2023 को दी गई जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति, व्यवसाय और क्रिकेट से जुड़े लोग पहुंचे थे। इस दौरान पृथ्वी अपने पापा अकाश अंबानी की गोद में नजर आए और उनकी क्यूटनेस देखकर हर किसी ने उनकी तारीफ की।
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि पृथ्वी ने अपने जन्मदिन के मौके पर चेक्स लाल रंग की शर्ट पहनी थी। वही उनके पापा ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी जबकि पृथ्वी की मां श्लोका स्ट्राइप्ड स्केटर ड्रेस में नजर आ रही थी। इस दौरान वह भी खूबसूरत लग रही थी।
पृथ्वी के जन्मदिन की पार्टी पेंग्विन थीम वाले विंटर वंडरलैंड की तर्ज पर आयोजित थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पार्टी में क्रिकेटर कुणाल पांडे अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा और बेटे कबीर के साथ शामिल हुए। इसके अलावा हार्दिक पांडे की पत्नी नताशा भी अपने बेटे के साथ दिखाई दी।
वही मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर भी अपने दोनों बच्चे यश और रूबी के साथ पहुंचे। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि यश और रूही अपने पापा का हाथ पकड़कर फोटोग्राफर को पोज देती है।
इसके अलावा इस बर्थडे पार्टी में मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी शामिल हुई। इस दौरान उनकी बेटी समायरा उनके साथ नजर आए जो ब्लू कलर की फ्लोअर ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थी। वही रितिका ने शॉट्स पहना हुआ था जिसमें वह काफी स्टाइलिश दिखी।
इसके अलावा पृथ्वी की बुआ यानी कि ईशा अंबानी भी अपने ट्विंस बच्चों के साथ पहुंची। इस दौरान उनके पति आनंद पिरामल भी दिखाई दिए।
वहीं मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी से लेकर और भी कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए। बता दे तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पृथ्वी का जन्म दिन काफी शाही अंदाज से सेलिब्रेट किया गया है।
बता दे आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। इसके बाद 2020 में यह बेटे के माता-पिता बने। बता दे पृथ्वी अपने दादा मुकेश अंबानी के बहुत करीब है और वह आकर उनके साथ खेलते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर मुकेश अंबानी और पृथ्वी की तस्वीरें वायरल होती रहती है।