बॉलीवुड

क्या रिया चक्रवर्ती सुशांत की यादों को भुलाकर बढ़ चुकी हैं आगे?इस होस्ट के साथ तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। अचानक अभिनेता की मृत्यु के पश्चात फैंस आश्चर्यचकित हो गए थे। किसी को भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा अभिनेता खुदकुशी कर सकता है। सुशांत के जाने से परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी काफी गहरे सदमे में आ गए। भले ही सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को छोड़े काफी दिन हो चुके हैं परंतु अभी भी फैंस के दिलों में अभिनेता का दर्द वैसा का वैसा ही बना हुआ है।

आखिर सुशांत की मृत्यु के पीछे कारण क्या है? इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार सीबीआई सुशांत मामले की जांच में जुटी हुई है। हर फैंस यही चाहता है कि जल्द से जल्द सुशांत की मृत्यु का रहस्य सामने आ जाए। इसी बीच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर सभी लोगों द्वारा यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती अब सुशांत की यादों को भुला चुकी हैं और वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के अंदर रिया रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा रखी है। आपको बता दें कि रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण ने यह तस्वीर अपने एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी, जिसमें राजीव लक्ष्मण रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण लिया एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।

जैसा की तस्वीरों के अंदर देखा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती के चेहरे पर कितनी खुशी नजर आ रही है। इस तस्वीर में राजीव लक्ष्मण को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती गले लगाते हुए दिख रही हैं। राजीव लक्ष्मण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में “माय गर्ल” लिखा है। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई, देखते ही देखते आग की तरह फैल गई।

आपको बता दें कि राजीव लक्ष्मण हाल ही में अपने दोस्तों के साथ इंजॉय करते हुए नजर आए थे। इस समय के दौरान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी उनके साथ में ही थीं। वैसे देखा जाए तो राजीव लक्ष्मण और रिया चक्रवर्ती की यह वायरल तस्वीरें सभी फैंस के लिए काफी आश्चर्यचकित कर देने वाला है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती नए साल में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं। बहुत ही जल्द यह फिल्मों में वापसी करेंगी।

बताते चलें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में ही मृत अवस्था में पाए गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस मामले को खुदकुशी बताया था परंतु परिवार के लोग और फैंस इस बात को मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। बाद में रिया चक्रवर्ती को ड्रक्स मामले में जेल काटनी पड़ी थी। यह जमानत पर बाहर हैं। रिया चक्रवर्ती अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button