धार्मिक

राशिफल 4 जनवरी: आज इन 3 राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, नौकरी-व्यवसाय में मिलेगी सफलता

आज हम आपको बुधवार 4 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होने के योग बने हुए हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में सफलता मिलने के योग हैं। भाई-बहनों की मदद से आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता जी का आशीर्वाद मिलेगा। आपके काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप शांत दिमाग से कोई भी फैसला लेते हैं, तो वह बेहतर साबित होगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का समय बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपके स्वभाव में तेजी आएगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आपके विचारों में तेजी से बदलाव होगा। नए-नए विचार मन में आ सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जो आपकी चिंता का कारण बन सकता है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। परिवार की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से समय रहते पूरा कर पाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है। काम में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने छिपे हुए दुश्मनों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। घर परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको इसका लाभ मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है, जिसमें काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। घर की साज सजावट में परिवर्तन करेंगे। इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। माताजी से लाभ मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। आपके धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को भारी लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button