विशेष

पहले पड़े पति के पैर, फिर दी ऐसी पटखनी सीधा नाली में फेंका, ये कैसे संस्कार हैं भाई?देखें Video

पति और पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े बहुत आम बात है। अधिकतर यही देखा जाता है कि बीवी अपने हसबैंड को दबाकर रखती है। पति उसी की उंगलियों पर नाचता है। पत्नी के गुस्से के आगे पति की बोलती बंद हो जाती है। हालांकि ये पति और पत्नी के बीच की यानी चार दिवारी के अंदर की बात होती है। दुनिया के सामने पत्नी एक संस्कारी और पतिव्रता महिला बनकर रहती है।

पहले पड़े पति के पैर, फिर दी पटखनी

सोशल मीडिया पर भी पति और पत्नी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत बेडरूम से होती है। पति बेड पर आराम से लेटा हुआ होता है। तभी उसकी पत्नी कमरे में आती है। वह पति के चरणों में अपना माथा टेकती है। पति भी उसे आशीर्वाद देता है। ऐसा लगता है मानो पत्नी बहुत संस्कारी है। लेकिन फिर कहानी में असली ट्विस्ट आता है।

कुछ सेकंड पति के चरणों में रहने के बाद पत्नी का रूप ही बदल जाता है। पत्नी पति के पैर पकड़ती है और उसे एक झटके में बेड से घसीटकर बाहर फेंक देती है। पति कंबल समेत बाहर नाली में गिरता है। फिर पत्नी घूरते हुए बाहर आती है। पत्नी को गुस्सा करता देख पति वहीं पड़ा रहता है। यह पूरा वीडियो हमे बहुत गुदगुदाता है।

लोग बोले– ये पत्नी है या WWE फाइटर

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर funtaap नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “वाह, क्या संस्कार हैं। देखकर ही मजा आ गया।” दूसरे ने कहा “सबकुछ इतनी जल्दबाजी में हुआ होश ही उड़ गए।” एक और शख्स बोला “ऐसे वीडियो पब्लिक में मत शेयर किया करो। आपकी बीवी को देख हमारी पत्नी भी बिगड़ जाएगी।”

एक अन्य शख्स बोला “आप अपनी बीवी को WWE में भेजिए। ये सबकी छुट्टी कर देगी।” फिर एक कमेंट आता है “इस छोटे से वीडियो में किसी बॉलीवुड फाइल से भी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न है।” अब इतने सारे दिलचस्प कमेंट्स पढ़कर आपका भी मन कर रहा होगा वीडियो देखने का। तो देर किस बात की। चलिए देखते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FunTaap Official 😎 (@funtaap)

वैसे आपकी पत्नी आपके साथ क्या–क्या करती है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button