हजारों किलोमीटर साइकिल चलाकर सलमान खान से मिलने पहुंचा जबरा फैन, दिल जीत लेगी तस्वीरें

फिल्मी सितारे और उनके फैंस के बीच हमेशा गहरा रिश्ता होता है। भले ही एक सितारे और फैंस के बीच लंबी दूरी होती है, लेकिन फैंस के दिलों में सितारे राज करते हैं। वही बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो जबरदस्त है। जब भी सलमान खान किसी मुश्किल में होते हैं तो फैंस हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं। वहीं सलमान खान भी अक्सर अपने फैंस और चाहने वालों की मदद करते हुए नजर आते हैं।
इसी बीच सलमान खान का एक ऐसा फैन सामने आया है जिसे देखकर खुद सलमान खान भी हैरान रह गए। दरअसल, यह फैन सलमान खान से मिलने के लिए हजारों किलोमीटर साइकिल चलाकर आया जिसे देखने के बाद सलमान खान भी बहुत खुश हुए और उनके साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाई।
जबलपुर से साईकिल से आया फैन
दरअसल, ये शख्स मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है जिनका नाम समीर है। समीर सलमान खान से मिलने के लिए करीब 1100 किलोमीटर साइकिल चला कर उनके घर पहुंचे। फैन की किस्मत अच्छी थी सलमान खान भी घर पर ही मौजूद थे। ऐसे में सलमान खान ने भी फैन से मुलाकात की और उनके साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाई। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान ने फैन को खाना खिला कर ही घर से अलविदा किया।
बता दे समीर की साइकिल पर भी सलमान खान से जुड़े स्लोगन लिखे हुए थे। साइकिल पर लिखा था कि, “चलो उनको दुआएं देते चलें, जबलपुर से मुंबई दीवाना मैं चला।”
View this post on Instagram
सलमान खान और फैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। समीर ने अपनी यह शुरुआत 22 दिसंबर को की थी, ऐसे में वह 29 दिसंबर को मुंबई पहुंचे। सलमान से मिलने के बाद मीडिया ने भी समीर से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान सर उससे बाकायदा मिले, खाना खिलाया और फिर अलविदा किया।
सलमान खान की अपकमिंग फ़िल्में
बात करें सलमान खान के काम के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘टाइगर-3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जानी-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में होगी। साथ फिल्म में एक्टर इमरान हाश्मी भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ है जिसमें वह पूजा हेगडे, शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसे सितारों के साथ दिखाई देंगे। सलमान की दोनों ही फिल्में 2023 में रिलीज होगी। खबर है कि, सलमान खान ‘किक-2’ पर भी काम करने वाले हैं।