जंगल में छिपा है एक क्यूट खरगोश, होशियार हो तो 10 सेकंड में ढूंढ कर बताओ, 99% हुए फेल

खरगोश बड़े ही चंचल स्वभाव के जानवर होते हैं। यह बड़े फुर्तीले होते हैं। इसके साथ ही ये छिपने में उस्ताद होते हैं। यह अपने साइज और कलर का इस कदर इस्तेमाल करते हैं कि जंगल में आसानी से छिप जाते हैं। फिर बड़े से बड़ा शिकारी भी इन्हें खोज नहीं पाता है। आज हम भी आपको ऐसी ही एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। इसमें आपको एक जंगल में छिपे खरगोश को खोज कर बताना है।
जंगल में छिपा है खरगोश, आपको दिखा?
इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको जंगल में खड़ा एक बड़ा सा पेड़ दिखाई देगा। इस पेड़ की जड़े बहुत दूर-दूर तक फैली हुई है। इस फोटो में एक छोटा सा खरगोश भी कहीं छिपा हुआ है। अब आपको 10 सेकेंड के अंदर इस खरगोश को खोज कर बताना है। यदि आपने ऐसा कर दिया तो आप जीनियस नंबर वन कहलाएंगे।
यहां एक ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर है। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें इन दिनों में बड़ी वायरल हो रही है। इस तरह की पहेलियां आपके दिमाग की अच्छी खासी कसरत करवा देती हैं। आमतौर पर ऐसी तस्वीरों में आपको कोई एक बढ़िया सा सीन दिखाया जाता है। फिर इसमें किसी जानवर या ऑब्जेक्ट को खोजने के लिए कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन की वजह से यह इतना आसान भी नहीं होता है। इस पहेली को हल करने में बड़े से बड़े होशियार लोग भी फेल हो जाते हैं।
यहां दिख रही तस्वीर में आपको एक खरगोश को खोजना है। तो चलिए अपना दिमाग चलाना शुरू कीजिए। आपके पास सिर्फ 10 सेकंड का समय है। आपको जितना जल्दी हो सके इस खरगोश को ढूंढना है। आप चाहे तो तस्वीर को जूम हम भी कर सकते हैं। तस्वीर को एक अलग एंगल से देखने पर शायद आपको खरगोश दिख जाए।
यहां छिपा बैठा है खरगोश
दोस्तों क्या आपने खरगोश को खोज लिया? नहीं? चलिए कोई बात नहीं हम आपकी मदद कर देते हैं। आप इस तस्वीर के लेफ्ट साइड में देखिए। यहां पत्थर के पीछे आपको खरगोश दिख जाएगा। खरगोश का रंग पेड़ के रंग से काफी हद तक मेल खाता है। यही वजह है कि पहली नजर में आपको खरगोश नहीं दिखता है। आपकी सुविधा के लिए हमने खरगोश के चारों तरफ लाल घेरा बना दिया है।
उम्मीद करते हैं कि आपको खरगोश खोजने वाला यह मजेदार गेम पसंद आया होगा। अब चलिए फटाफट इस तस्वीर को अपने दोस्तों के साथ साझा कर दीजिए। जरा आप भी देखिए कौन ज्यादा होशियार है।