बॉलीवुड

सैफ-करीना की शादी की खबर सुन पगला गई थी सारा अली खान, पूछा ऐसा सवाल झड़ गया अमृता के कान का मैल

बॉलीवुड अभिनेता और पटौदी खानदान के नवाबजादे सैफ अली खान ने अपने जीवन में दो शादियां रचाई है। पहली शादी उन्होंने 1991 में अमृता सिंह से की थी। इस शादी की उम्मीद किसी को नहीं थी। वजह अमृता का उम्र में सैफ से 13 साल बड़ा होना था। वहीं वे इंडस्ट्री में सैफ की सीनियर भी थी। लेकिन फिर भी दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी भी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहीम अली खान हुए।

अमृता को छोड़ करीना को दिल दे बैठे थे सैफ

कहा जाता है कि इब्राहीम के जन्म के बाद से सैफ और अमृता के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ गए थे। इसकी वजह सैफ का एक विदेशी मॉडल से अफेयर था। अमृता को इसकी भनक लग गई थी। तब सैफ इंडस्ट्री में बड़े एक्टिव हो गए थे जबकि अमृता बच्चों की परवरिश में ही उलझी रह गई। नतिजन दोनों के बीच की दूरियां और भी बढ़ गई। फिर साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया और इनकी राहें अलग हो गई।

सैफ से तलाक लेने के बाद अमृता ने अपने दोनों बच्चों को अकेले ही पाला। उधर सैफ का चक्कर कुछ सालों बाद करीना कपूर से शुरू हो गया। टशन फिल्म के दौरान दोनों का इश्क परवान चढ़ा। करीना ने भी अपने पूर्व-बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को छोड़ दिया। फिर 2012 में दोनों ने अपनी शादी का ऐलान किया। इस शादी की खबर सुनकर भी लोग हैरान थे। यह सैफ की दूसरी शादी थी। करीना उनसे उम्र में 10 साल छोटी थी।

पापा की दूसरी शादी का सुन ऐसा था सारा का रिएक्शन

सैफ और करीना की शादी की बात सुनकर सारा अली खान खुशी से झूम उठी थी। वह भागकर सीधा मां अमृता के पास गई। यहां उन्होंने मां से ऐसा सवाल पूछा जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। सारा ने मां से पूछा कि वह अब्बा की शादी में क्या पहनेंगी? इसके बाद अमृता ने सारा के लिए डिजाइनर अबू जानी और संदीप से डिजाइन किया हुआ खास लहंगा बनवाया। फिर सारा को खूब सजा-धजाकर सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में भेजा। वह खुद इस शादी में नहीं गई थी।

सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लाइफ में एक मोमेंट ऐसा भी आया जब वह खुद चाहती थी कि सैफ और अमृता अलग हो जाए। इसकी वजह दोनों का साथ में खुश ना रहना था। दोनों साथ होते थे तो खूब लड़ाई होती थी। इसलिए तलाक के बाद दोनों अपना जीवन शांति से गुजार रहे हैं। बताते चलें कि सारा और इब्राहीम अपने पापा सैफ और सौतेली मां करीना से मिलने अक्सर जाते रहते हैं। वह अपने सौतेले भाइयों तैमूर और जेह को भी पसंद करते हैं। उन्हें खिलाते हैं।

Related Articles

Back to top button