विशेष

शादी के बाद आप भी तो नहीं करती अपने पिता के साथ ऐसा बर्ताव, आज से ही सुधार ले अपनी ये आदत

लड़कियां अक्सर शादी के बाद सबसे ज्यादा इसी बात से दुखी होती हैै कि शादी के बाद उन्हें अपने माता पिता से दूर होना पड़ जाएगा। शादी के बाद हर लड़की की जिंदगी बदल ही जाती है। नए घर में नए लोगों के साथ रहने और उनके साथ एडजस्ट होने में लड़कियों को अपने मायके वालों से भी दूरी बनानी पड़ जाती है। शादी के बाद सबसे ज्यादा इस बात का असर लड़की के माता पिता के साथ ही होता है। पूरी जिदंगी अपनी बेटी को वह प्यार दुलार देते हैं लेकिन एक पल में उनकी वहीं बेटी पराई हो जाती हैै।

वैसे तो मायके में शादी से पहले हर कोई ही लड़कियों को प्यार देता है। लेकिन एक लड़की जितना करीब अपने पिता से होती है। उतना वह किसी और के साथ नहीं होती हैै। ऐसे में शादी के बाद जब लड़की अपना मायका छोड़ ससुराल आती है, तो अपने नए रिश्तों के बीच वह अपने पिता के साथ कई बार कुछ ऐसा भी कर देती है। जो कि उनके पिता के दिल को ठेस पहुंचा देता हैै।

इसलिए लड़कियों को कभी भी अपनी शादी के बाद अपने पिता के साथ इस तरह का कोई व्यवहार नहीं करना चाहिए। शादी के बाद भी लड़कियों को अपने पिता के साथ इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए ही।

अपने पिता को प्राथमिकता दें

शादी के बाद अक्सर लड़की को अपने मायके वालों के साथ ज्यादा समय बिताने को नहीं मिलता हैै। ऐसे में दूरियां अपने आप ही बढ़ने लगती है। ससुराल में जाने के बाद अपनी व्यस्तता के कारण लड़कियां अपने पिता से बात ही नहीं कर पाती हैै। जिससे उन्हें और भी ज्यादा अकेलापन महसूस होने लगता है। इसके लिए अपने पापा के साथ बातचीत को प्राथमिकता जरुर दें। आप रोजाना बात नहीं कर सकती हैै तो आप सप्ताह में तीन बार ही सही लेकिन उनसे बात करें।

स्पेशल दिनों को याद रखें

शादी के बाद लड़कियों की पूरी जिंदगी ही बदल जाती हैै। उनकी जिम्मेदारियां अपने ससुराल के प्रति इतनी ज्यादा हो जाती है कि कई बार वह अपने पिता के जन्मदिन या फिर कोई अन्य खास दिन को भी भूल जाती है। इसलिए आप भी इन बातों पर ध्यान दें। जिस तरह आप शादी से पहले पापा के लिए बर्थडे से लेकर फादर्स डे पर सरप्राइज प्लान करती थी। उसी तरह शादी के बाद भी खास दिनों पर सरप्राइज देकर खुश करें।

हर बात करें शेयर

शादी के बाद लड़कियां अक्सर अपनी मां से तो हर तरह की बातें शेयर कर लेती हैं लेकिन अपने पिता से वह बाते शेेयर नहीं कर पाती है। जिससे आपके पापा को ये भी फील हो सकता है कि अब आपकी जिंदगी में उनकी वह अहमियत नहीं है, जो कि पहले हुआ करती थी।

मिलने के लिए समय निकालें

शादी के बाद आपका दूसरे कामों में व्यस्त होना जायज हैं। लेकिन आपके अपने मायके से बिदा हो जाने के बाद आपका वह घर सूना सूना हो जाता है। जिससे आपकी कमी आपके पापा को ज्यादा खलती है। ऐसे में आपको अपने पापा से मिलते रहने का समय निकालना होगा। ताकी उन्हें आपकी कमी का ज्यादा एहसास ना हो।

Related Articles

Back to top button