समाचार

जालिम नंबर 1 निकली सौतेली मां, बेटी को नाखून से नोचा, पैर पर मारे डंडे, पति से बोली- बेच दो इसे

कहते हैं एक मां आखिर मां होती है। उससे किसी भी बच्चे का दुख देखा नहीं जाता है। सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो मौजूद है जहां एक जानवर दूसरे जानवर के बच्चे को अपना दूध पीला देता है। उसकी देखरेख करता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी मां ने ‘मां’ शब्द को ही कलंकित कर दिया। उसने अपनी सौतेली बेटी का पूरा शरीर नाखूनों से नोच दिया। इतना ही नहीं उसके पैर में डंडे भी मारे। बच्ची ने रोते हुए पूरी कहानी अपने पिता को सुनाई।

पति के जाते ही बेटी को पीटती थी सौतेली मां

मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है। यहां सहारनपुर के विकासखंड मुजफ्फराबाद के गांव कुरडीखेड़ा में इसरार नाम का एक शख्स रहता है। उसकी एक 5 साल की मासूम बेटी है। उसकी पत्नी का इंतकाल 3 साल पहले हो गया था। उसने फिर दूसरी शादी कर ली। उसे आशा थी कि बिना मां की इस बच्ची को दूसरी शादी के बाद मां का प्यार नसीब हो जाएगा। लेकिन उसकी दूसरी बीवी जालिम नंबर 1 निकलेगी ये उसने सपने में भी नहीं सोचा था।

इसरार ने बताया कि दूसरी शादी के बाद शुरुआत में सबकुछ सही चला। उसकी सेकंड वाइफ बच्ची को उसके सामने खूब प्यार करती। लेकिन उसके जाते ही अपना असली रंग दिखाने लगती। उसका यह सौतेला व्यवहार तब और बढ़ गया जब उसे खुद एक बेटा हुआ। फिर उसकी बीवी अपनी सौतेली बेटी के साथ आए दिन मारपीट करने लगी। इसरार जब विरोध करते तो वह धमकी देती कि बेटी को कहीं छोड़ आएगी। या जान से मार देगी। उसने पति से बेटी को बेचने की बात भी कही।

नाखूनों से नोच डाला पूरा शरीर

इसरार बताते हैं कि वह बदनामी के डर से चुप बैठे थे। लेकिन फिर एक दिन उनकी बीवी ने सारी हदें पार कर दी। वह जब काम से लौटे तो बेटी बहुत उदास थी। उसके शरीर पर नाखूनों के निशान थे। पैर पर भी चोट के निशान थे। जब उन्होंने बेटी से पूछा कि ये सब कैसे हुआ तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। फिर उसने अपनी सौतेली मां की काली करतूत बताई। उसने बताया कि कैसे पहले सौतेली मां ने उसके पूरे शरीर को नाखूनों से नोच दिया। फिर उसके पैर पर डंडे मारे।

यहां पिता के सब्र का बंध टूट गया। उन्होंने निर्णय लिया कि अब वह बीवी की शिकायत पुलिस में करेंगे। उधर बिहारीगढ़ इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। जब ऐसा होगा तो कार्रवाई की जाएगी। पिता को जल्द से जल्द आकर शिकायत लिखवानी चाहिए।

उधर पिता दूसरा निकाह कर पछता रहे हैं। बेटी की हालत देख उनके आंसू छलक पड़े हैं। सोच रहे हैं कि इससे अच्छा तो वह अकेले ही बेटी की परवरिश कर लेते। अपने सुख-दुख आपस में किसी तरह बाट लेते।

Related Articles

Back to top button