मकर संक्रांति पर इन राशियों को होगा महालाभ, सूर्यदेव देंगे खास तोहफा, शनि भी बरसाएंगे कृपा

सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह साहस, आत्मा, पराक्रम व सेहत के कारक होते हैं। इनका राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर गहरा असर डालता है। यह एक राशि में लगभग एक महिना रहते हैं। जब सूर्य एक राशि से दुसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इसलिए यह दिन मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
मकर राशि शनिदेव की राशि है। शनि रिश्ते में सूर्य के पुत्र लगते हैं। हालांकि पिता पुत्र के बीच शत्रुता का भाव होता है। 14 जनवरी को सूर्य अपने पुत्र की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इसका चार राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कि सूर्य के तेज से किन-किन राशियों की सोई किस्मत चमकने वाली है।
वृषभ राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों की किस्मत के तारे चमका देगा। इनका बुरा समय खत्म हो जाएगा। नया साल इनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इन्हें धन से जुड़े कई लाभ होंगे। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी चीजें इनके पक्ष में होंगे। जमीन और जायदाद से जुड़े मामले में इन्हें लाभ होगा। समाज में इनकी इज्जत बढ़ेगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। जॉब और बीजनेस में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। शादी के योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि
सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ देगा। इन्हें बीजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो 17 जनवरी के बाद का समय भाग्यशाली रहेगा। वहीं नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी नौकरी के चांस भी बन सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पुराने रोग खत्म होंगे।
कर्क राशि
सूर्य का शनि की राशि मकर में प्रवेश करना कर्क राशि को अमीर बना देगा। इन्हें आर्थिक स्थिति को लेकर लाभ होंगे। कहीं से बड़ा धन मिल सकता है। कोई पुराना मकान बिक सकता है। नए वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। नए साल में आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। संतान को लेकर बड़ा लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कुंवारे लोगों की शादी का योग बनेगा। पुराने मित्र से भेंट लाभकारी रहेगी।
मकर राशि
सूर्य ग्रह मकर राशि में ही प्रवेश कर रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इनकी लाइफ में एक के बाद एक कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। सेहत से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होगी। आपकी तरक्की के द्वार खुल जाएंगे। संतान का सुख ले सकेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विदेश यात्रा हो सकती है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ जाएगी। अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।