धार्मिक

राशिफल 5 जनवरी: आज विष्णुजी की कृपा से 4 राशियों को सब चिंताओं से मिलेगी मुक्ति, भाग्य देगा साथ

आज हम आपको गुरुवार 5 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। काम की वजह से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। प्रेमी प्रेमिका के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसे आपको बातचीत से सुलझाने की जरूरत है. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किस्मत का साथ मिलने से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार में तरक्की मिलने के योग हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का समय उत्तम रहेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। घर परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने दोस्तों से उपहार मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया सीख सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपके बहुत काम आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है। आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी जरूरत पड़ सकती है इसलिए सबसे अच्छा व्यवहार बना कर रखें। आसपास के लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से मदद मिलेगी, जिससे आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। आपको अपने विचार सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने से ही धोखा मिल सकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी बेचैन कर सकती हैं। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कीजिए। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आज लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको बेकार की चिंता लेने से बचना होगा। आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार है। आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन बेहतर रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसका आप समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। प्रेमियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी सारी समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक गतिविधियां कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तो में मधुरता बरकरार रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। क्रोध और आवेश में आकर संबंधों को खराब ना करें, धैर्य से काम लीजिए। आज सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। दूसरों की मदद भी करेंगे और उनके हितों की भी चिंता करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रहेगा। किसी भी बड़ी डील में आपको सोच समझकर आगे बढ़ना चाहिए। दोस्तों के रूप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहना होगा। भाई बहनों के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार सफलता हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। आज अपनी समझदारी-चतुराई बनाए रखने से आपको बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। व्यापार में साझेदारी परेशान करेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बिजनेस में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। दिन भर आप काफी सुस्ती महसूस करेंगे। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला मत लीजिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको एक अलग पहचान मिलेगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। सेहत ठीक नहीं है इसलिए थोड़ा ध्यान दीजिए। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आज का दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत होने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। आप किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय सावधान रहें। आज आपको अपने सहयोगी या अपने किसी निकटजन के समर्थन से बहुत लाभ हो सकता है। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में काफी कठिनाई होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button