शादी में गाना बजते ही बेकाबू हुई भाभी, लगाए इतने ठुमके देखकर भैया को चढ़ गई थकान – Video

सोशल मीडिया पर डांस वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। इसकी एक वजह ये है कि भारत में लोगों को डांस करने का बड़ा शौक होता है। यहां बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई डांस करने या देखने का शौकीन होता है। फिर इस सोशल मीडिया के जमाने में घरेलू महिलाएं भी डांस कर अपना टैलेंट दिखाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही हुनरमंद भाभी से मिलाने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने डांस मूव्स से पार्टी में आग लगा दी।
डांस फ्लोर पर दिल खोलकर नाची भाभी
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भाभी का डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस विडियो में देखा जा सकता है कि एक सुंदर सी भाभी पिंक कलर की साड़ी पहने डांस फ्लोर पर आग लगा रही है। वह गोविंदा और रवीना टंडन के फेमस सॉन्ग ‘चलो इश्क लड़ाएं’ पर डांस करती है। उनके डांस मूव्स और चेहरे के हावभाव कमाल के होते हैं। उनका डांस देखकर नजरें उन पर से हटने का नाम नहीं लेती है।
डांस के दौरान बीच में भैया भी आ जाते हैं। लेकिन वह भी भाभी के डांस और एनर्जी को मैच नहीं कर पाते हैं। भैया बीच में ही मैदान छोड़ देते हैं। लेकिन भाभी का नाचने से मन नहीं भरता है। वह डांस फ्लोर पर लगातार ठुमके लगाया करती हैं। उनका यह डांस देख आसपास मौजूद लोग खुश हो जाए हैं। एक तरह से भाभी पूरा समा खुशनुमा कर देती हैं।
एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखें भाभी के मूव्स
भाभी के डांस वीडियो को हेमा शर्मा नाम के यूजर ने साझा किया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग भाभी का डांस देख दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो को साढ़े चार लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने में बाद लोग दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा “भाभी ने बहुत ही शानदार डांस किया।” दूसरे ने लिखा “भाभी के डांस मूव्स देख मेरे भी पैर थिरकने लगे।” एक अन्य शख्स कहने लगा “भाभी जी की एनर्जी कमाल की है। भैया को भी नचा नचा कर थका दिया।” फिर एक कमेंट आता है “भाभी जितनी क्यूट है। उतना ही प्यारा उनका डांस है।”
यहां देखें भाभी का डांस
View this post on Instagram
वैसे आप लोगों को भाभी का यह डांस कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया तो दूसरों के साथ शेयर भी करें।