एक फिल्म के लिए करोड़ों फ़ीस वसूलती हैं दीपिका पादुकोण, जानिये कमाई में पति से कितनी है आगे

अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर एक्ट्रेस और अभिनेता रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को भला कौन नहीं जानता। वर्तमान में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे कामयाब और सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस है।
इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का बड़ा से बड़ा एक्टर दीपिका के साथ काम करने के लिए बेकरार रहता है। बता दे दीपिका पादुकोण 5 जनवरी यानी कि आज अपना से 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे दीपिका पादुकोण के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और उनकी नेटवर्थ के बारे में…
साउथ फिल्म से की करियर की शुरुआत
बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ नहीं बल्कि एक साउथ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। जी हां… साल 2006 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से दीपिका पादुकोण ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें शाहरुख खान के ऑपोजिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में काम करने का मौका मिला। शाहरुख के अपोजिट काम करने के चलते दीपिका पादुकोण लाइमलाइट में आ गई और उसके बाद धीरे-धीरे उन्हें अन्य फिल्में भी ऑफर हुई।
इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर वह ‘यह जवानी है दीवानी’, ‘पद्मावत’, ‘रामलीला’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘कॉकटेल’ जैसी फिल्मों में काम करने में कामयाब रही। आज आलम यह है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्री है और एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए फीस वसूलती है।
कितनी है दीपिका की संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 15 से 30 करोड़ चार्ज करती है। इसके अलावा विज्ञापन के माध्यम से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती है। फिल्मों के अलावा दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के माध्यम से भी कमाई करती है। दरअसल 80 मिलीयन से भी ज्यादा उनके फॉलोअर्स है। इतना ही नहीं बल्कि दिन ब दिन दीपिका पादुकोण की कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है।
साल 2018 के अनुसार उनकी संपत्ति 113 करोड रुपए थी लेकिन साल 2019 में वह 150 करोड़ संपत्ति की मालकिन बनी। इसके बाद साल 2020 में वह 198 करोड़ की मालकिन बनी जबकि साल 2021 में उनकी संपत्ति 225 करोड़ रुपए हो गई और अभी वर्तमान में उनकी संपत्ति 330 करोड रुपए से भी अधिक बताई जाती है।
अलग-अलग जगहों से करती है कमाई
बता दें, दीपिका पादुकोण ना केवल फिल्मों के माध्यम से पैसे कमाते हैं बल्कि उनका एक खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। इसके अलावा वह टेटले ग्रीन टी, मिंत्रा, तनिष्क, जैसे ब्रांड से भी जुड़ी हुई है। इसके अलावा मुंबई में आलीशान घर होने के साथ-साथ विदेशों में भी उनकी संपत्ति है। वही बात की जाए दीपिका पादुकोण की कार कलेक्शन के बारे में तो उनके पास रेंज रोवर से लेकर ऑडी, मर्सिडीज़ जैसी लग्जरी कार है जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
बात की जाए दीपिका पादुकोण की निजी जीवन के बारे में तो उन्होंने मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर को काफी लंबे समय तक डेट किया। हालांकि बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद 13 नवंबर 2018 में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी रचाई।